For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अर्जुन तेंदुलकर ने टीम इंडिया के साथ किया अभ्यास, यूजर्स ने किया ट्रोल

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों आगामी मुकाबले को लेकर इंग्लैंड में जमकर पसीना बहा रही है, विश्वकप के लिहाज से इंग्लैंड का मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है। ऐसे में विराट सेना इस मुकाबले में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इस दौरान जब टीम अपने अभ्यास सत्र के लिए पहुंची तो लोगों की निगाहें क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के बेटे पर रहीं। सबसे खास बात रही की अर्जुन तेंदुलकर ने यहां विराट कोहली की टीम के लिए आयोजित किए गए नेट सत्र में हिस्सा लेते हुए गेंदबाजी की। वहीं भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने 18 साल के बायें हाथ के तेज गेंदबाज को कुछ गुर भी सिखाए। गौरतलब हो कि अर्जुन को जुलाई में श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली भारत की अंडर-19 टीम में चुना गया है। हालांकि इस अभ्यास सत्र के दौरान अर्जुन ने विराट, धोनी और बाकी खिलाड़ियों को गेंदबाजी की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इसको लेकर तीखी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं, और सचिन के बेटे को इस तरह की ट्रेनिंग देने पर लोग टीम और कोच पर तंज भी कस रहे हैं।

वीडियो हुआ था वायरल

बता दें कि कुछ दिन पहले ही गेंदबाजी कोच सनथ कुमार ने कहा था कि मेरे लिए अर्जुन भी टीम के अन्य सदस्य की तरह ही हैं। सनथ से पूछा गया कि वह अर्जुन तेंदुलकर के साथ कैसा बर्ताव करेंगे क्योंकि उनके चयन ने काफी लोगों का ध्यान खींचा था. उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस बारे में नहीं जानता. इस पर सोचना मेरा काम नहीं है लेकिन एक कोच के तौर पर मेरे लिए सभी लड़के समान हैं.'' सनथ ने कहा, ‘‘मेरे लिए अर्जुन तेंदुलकर भी अन्य बच्चों से भिन्न नहीं है। मेरा काम उन सभी से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाना है। इस अभ्यास सत्र में अर्जुन तेंदुलकर भारतीय कप्तान विराट कोहली को गेंदबाजी करते नजर आए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।

कोच ने दिए थे टिप्स

अर्जुन पहले भी भारतीय टीम महिला और पुरुष दोनों के साथ ट्रेनिंग कर चुके हैं। बीसीसीआई ने टि्वटर हैंडिल पर अर्जुन तेंदुलकर और रवि शास्त्री की तस्वीरें शेयर करके इस बात की जानकारी दी।

कहा- और युवा खिलाड़ियों पर भी दो ध्यान

बीसीसीआई के इस पोस्ट को रिट्विट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि अंडर-19 में और भी कई खिलाड़ी हैं उनको क्यों नहीं इस तरह की ट्रेनिंग दी जाती।

भाई-भतीजावाद का लगाया आरोप

एक यूजर ने इस कदम की निंदा करते हुए लिखा कि भारत में भाई भतीजावाद की कहानी बहुत प्रासंगिक है। यही अब क्रिकेट में भी देखने को मिल रहा है।

सचिन की भी की निंदा

एक यूजर ने लिखा कि क्योंकि अर्जुन, सचिन तेंदुलकर के बेटे हैं इसलिए उन्हें इस तरह की तवज्जो दी जा रही है। ऐसे में क्या और जूनियर खिलाड़ियों को यह मौका नहीं मिलना चाहिए था।

Story first published: Wednesday, June 27, 2018, 15:38 [IST]
Other articles published on Jun 27, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+