कोहली ने अर्जुन तेंदुलकर की गेंदबाजी में जमकर बहाया पसीना, कोच ने भी दिए गेंदबाजी के टिप्स
नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों आगामी मुकाबले को लेकर इंग्लैंड में जमकर पसीना बहा रही है, विश्वकप के लिहाज से इंग्लैंड का मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है। ऐसे में विराट सेना इस मुकाबले में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है। इस दौरान जब टीम अपने अभ्यास सत्र के लिए पहुंची तो लोगों की निगाहें क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के बेटे पर रहीं। सबसे खास बात रही की अर्जुन तेंदुलकर ने यहां विराट कोहली की टीम के लिए आयोजित किए गए नेट सत्र में हिस्सा लेते हुए गेंदबाजी की। वहीं भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने 18 साल के बायें हाथ के तेज गेंदबाज को कुछ गुर भी सिखाए। गौरतलब हो कि अर्जुन को जुलाई में श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली भारत की अंडर-19 टीम में चुना गया है। उन्हें श्रीलंका में खेले जाने वाले दो चार दिवसीय मैचों के लिए चुना गया है लेकिन वह पांच मैच खेलने वाली वनडे अंडर 19 टीम का हिस्सा नहीं होंगे।
वीडियो हो रहा वायरल
बता दें कि कुछ दिन पहले ही गेंदबाजी कोच सनथ कुमार ने कहा था कि मेरे लिए अर्जुन भी टीम के अन्य सदस्य की तरह ही हैं। सनथ से पूछा गया कि वह अर्जुन तेंदुलकर के साथ कैसा बर्ताव करेंगे क्योंकि उनके चयन ने काफी लोगों का ध्यान खींचा था. उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस बारे में नहीं जानता. इस पर सोचना मेरा काम नहीं है लेकिन एक कोच के तौर पर मेरे लिए सभी लड़के समान हैं.'' सनथ ने कहा, ‘‘मेरे लिए अर्जुन तेंदुलकर भी अन्य बच्चों से भिन्न नहीं है। मेरा काम उन सभी से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाना है। इस अभ्यास सत्र में अर्जुन तेंदुलकर भारतीय कप्तान विराट कोहली को गेंदबाजी करते नजर आए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।
|
कोच ने सिखाए गेंदबाजी के गुर
अर्जुन पहले भी भारतीय टीम महिला और पुरुष दोनों के साथ ट्रेनिंग कर चुके हैं। बीसीसीआई ने टि्वटर हैंडिल पर अर्जुन तेंदुलकर और रवि शास्त्री की तस्वीरें शेयर करके इस बात की जानकारी दी।

भारतीय टीम है इंग्लैंड दौरे पर
गौरतलब हो कि भारतीय टीम अपने 81 दिन के लंबे दौरे के लिए इंग्लैंड पहुंच चुकी है। यहां भारत के इंग्लैंड दौरे की शुरुआत 3 जुलाई से होगी, जहां उसे 3 टी-20, 3 वनडे और 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. इंग्लैंड दौरे की शुरुआत से पहले टीम इंडिया 27 और 29 जून को आयरलैंड के साथ दो मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
