For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अर्जुन तेंदुलकर ने की धारदार गेंदबाजी, आधी से ज्यादा टीम को भेजा पवेलियन

नई दिल्ली। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे और लेफ्ट आर्म पेस बोलर अर्जुन तेंदुलकर ने अंडर 19 के एक मैच में अपनी छाप छोड़ी है। अर्जुन तेंदुलकर ने अंडर 19 केसी महिंद्रा शील्ड मैच में 70 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए। गुरुवार एक नवंबर को खेले गए इस मुकाबले में अर्जुन तेंदुलकर की इसी शानदार परफॉर्मेंस की वजह से उनकी टीम विजय मर्चेंट इलेवन ने विजय मांजरेकर इलेवन को 6 विकेट से हरा दिया।

जूनियर तेंदुलकर ने झटके 6 विकेट

पहले बल्लेबाजी करते हुए विजय मांजरेकर इलेवन की टीम ने दूसरी पारी में आर्य सतपुते के नाबाद 92 रनों की बदौलत सभी विकेट खोकर 216 रन बनाए। वहीं, दूसरी पारी में जूनियर तेंदुलकर ने 6 विकेट झटकर अपने टीम के बल्लेबाजों की परेशानी को आसान कर दिया। अर्जुन तेंदुलकर के अकेले दम पर विजय मर्चेंट ने ये जीत हासिल नहीं की। दरअसल, उनकी टीम के बल्लेबाज प्रग्नेश कानपिल्लेवर ने पहली पारी में 155 रन बनाए थे और स्कोर को 335 रन पहुंचाया था।

प्रग्नेश की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत विजय मर्चेंट को 102 रन की बढ़त मिली थी। इसके बाद विजय मांजरेकर की टीम पहली पारी में 233 रन बनाकर धराशायी हो गई थी। इस तरह से इस आसान से मैच को अर्जुन तेंदुलकर की टीम ने जीत लिया। इस मैच में अर्जुन तेंदुलकर के अलावा बल्लेबाज प्रग्नेश की भी अहम भूमिका रही। बता दें कि इससे पहले जूनियर तेंदुलकर इंडिया की जूनियर टीम में श्रीलंका के दौरे पर फ्लॉप साबित हुए थे।

Story first published: Friday, November 2, 2018, 13:09 [IST]
Other articles published on Nov 2, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+