For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अर्जुन तेंदुलकर बढ़ने लगे हैं पिता के नक्शे कदम पर, पांच विकेट लेकर किया धमाका

कहावत है कि पूत के पांव पालने में दिखने शूरू हो जाते हैं। इसमें भी अगर बेटा एक महान हस्ती की संतान हो तो उससे दुनिया की उम्मीदें वैसे ही आसमान छूने लगती हैं।

नई दिल्ली। कहावत है कि पूत के पांव पालने में दिखने शूरू हो जाते हैं। इसमें भी अगर बेटा एक महान हस्ती की संतान हो तो उससे दुनिया की उम्मीदें वैसे ही आसमान छूने लगती हैं। इन दोनों ही बातों पर खरे उतरते दिख रहे हैं- अर्जुन तेंदुलकर।

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर बायें हाथ के तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने अपने शुरूआती कैरियर में प्रभावशाली प्रदर्शन करके काफी उम्मीदें भी जगाई हैं। अर्जुन ने बुधवार को दिल्ली में खेली जा रहे अंडर 19 कूच बिहार ट्रॉफी मैच में दिल्ली के खिलाफ पांच विकेट चटकाए। मुंबई की ओर से खेल रहे अर्जुन तेंदुलकर ने 98 रन देकर पांच विकेट चटकाए। अर्जुन के इस प्रदर्शन की बदौलत दिल्ली की टीम ने फिरोज शाह कोटला मैदान पर मैच के तीसरे दिन स्टंप तक पहली पारी में नौ विकेट पर 394 रन बनाए।

इस मैच को देखने के लिए सचिन तेंदुलकर भी आने वाले थे लेकिन व्यस्तता के कारण वो इस मैच में नहीं आ सके। हालांकि अर्जुन के मनोबल पर इससे कोई फर्क नहीं पड़ा और वे शानदार प्रदर्शन करने में कामयाब रहे। अर्जुन तेंदुलकर को एक अच्छा ऑलराउंडर माना जाता है। वो हाल ही में अंडर 19 टीम के साथ श्रीलंका के दौरे पर भी गए थे। हालांकि, वहां उनका प्रदर्शन इतना बेहतर नहीं रहा था।

Story first published: Thursday, November 22, 2018, 13:45 [IST]
Other articles published on Nov 22, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+