For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने झटका पहला इंटरनेशनल विकेट तो रोने लगे विनोद कांबली !

नई दिल्ली। क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद भी सचिन तेंदुलकर के बनाए हुए रिकॉर्ड और उनकी महानता उनका नाम क्रिकेट की दुनिया से दूर नहीं होने देता। वहीं आजकल सचिन का नाम एक और कारण से खासा सुर्खियों में रहता हैं वो है सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की वजह से। गौरतलब हो कि अर्जुन इस समय भारतीय अंडर19 टीम के सदस्‍य के रूप में श्रीलंका के दौरे पर हैं। वहीं न्‍होंने श्रीलंका अंडर19 टीम के पहले यूथ टेस्‍ट मैच में खिलाफ खेलते हुए अपना पहला इंटरनेशनल विकेट हासिल किया। उन्होंने श्रीलंका के कामिल मिशारा को एलबीडब्‍ल्‍यू किया। किसी भी खिलाड़ी के लिए उसके करियर का पहला विकेट लेना काफी भावुक क्षण होता है। ऐसे में उनके इस विकेट से क्रिकेट जगत के लोग भी अर्जुन को उनके करियर के लिए बधाई दे रहे हैं। ऐसे में विनोद कांबली का एक ट्विट इन दिनों सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।

काबंली ने किया भावुक ट्वीटः अर्जुन की इस पहली सफलता पर कांबली ने अपने ट्वीट में लिखा, 'जब मैंने यह (अर्जुन को विकेट लेते हुए )देखा तो खुशी के आंसू बह निकले। मैंने उसे बड़े होते हुए और क्रिकेट के खेल में कड़ी मेहनत करते हुए देखा है। यह केवल शुरुआत है, मैं तुम्‍हारे लिए आने वाले दिनों में ढेर सारी सफलता की कामना करता हूं। बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं. यूथ टेस्‍ट मैच में उन्‍होंने मिशारा को जो गेंद फेंकी, वह तेजी से अंदर आई और बल्‍लेबाज को कुछ करने का मौका ही नहीं मिला। मैच में श्रीलंका अंडर 19 टीम 244 रन बनाकर आउट हुई। वहीं मैच में अर्जुन ने 11 ओवर फेंके और 33 रन देकर एक विकेट हासिल किया। उनके स्‍पैल में दो मेडन ओवर शामिल रहे। श्रीलंका अंडर 19 टीम को 244 रन पर आउट करने में खास भूमिका हर्ष त्‍यागी और आयुष बादोनी की रही, इन दोनों ने चार-चार विकेट हासिल किए।

Story first published: Thursday, July 19, 2018, 12:10 [IST]
Other articles published on Jul 19, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+