धवन को आउट करते ही इस गेंदबाज ने कान से लगा लिया जूता, जानिए क्यों किया ऐसा
नई दिल्ली। किसी बल्लेबाज को आउट करने के बाद जश्न मनाने का तरीका हर गेंदबाज का अलग होता है। गेंदबाज अपने जश्न मनाने के अंदाज को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। बात इमरान ताहिर की ही कर लें जो शिकार करने के बाद खिलाड़ियों से सेलिब्रेशन करने की बजाय मैदान के चारों ओर दाैड़ लगाना शुरू कर देते हैं। भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में साउथ अफ्रीका ने जीत हासिल की और सीरीज 1-1 पर ड्रा की। जहां अफ्रीकी कप्तान क्विंटन डी काॅक ने नाबाद 79 रनों की पारी खेल सुर्खियां बटोरीं तो वहीं उनकी टीम के ही गेंदबाज तबरेज शम्सी भी चर्चा में आ गए।
दरअसल, तरवेज ने जब शिखर धवन का विकेट लिया था तो उन्होंने अपना जूता उतारकर कान पर लगा लिया। वो ऐसा दर्शाने लगे जैसे किसी को फोन लगा रहे हों। उन्हें ऐसा करता देख सब हैरान हो गए कि इस तरह जश्न मनाने का क्या मतलब हो सकता है। साउथ अफीकी खिलाड़ी रासी वान डेर डुसेन ने इस जश्न के बारे में बात की और कहा कि 'कान में जूता' लगाने का यहां मतलब ये था कि वो किसी को फोन कर रहे हैं।
रासी वान डेर डुसेन ने कहा कि तबरेज शम्सी ने ऐसा कर इमरान ताहिर को फोन करने का इशारा कर रहे थे। रासी वान डेर डुसेन ने कहा कि इमरान के साथ तबरेज शम्सी ने काफी क्रिकेट खेला है। इमरान ताहिर को तबरेज शम्सी काफी आदर करते हैं। इसलिए तबरेज शम्सी जब भी विकेट लेते हैं तो इस तरह का जश्न मनाकर अपने गुरू इमरान ताहिर को रेस्पेक्ट देते हैं। रासी ने कहा, 'शम्सी के लिए धवन का बड़ा विकेट लेना एक अच्छा पल था और वह इस तरह से जश्न मनाने में पीछे नहीं रहा।' बता दें कि धवन उस वक्त शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन वह 36 रन बनाने के बाद तेम्बा बवूमा को कैच थमाते हुए शम्सी का शिकार हुए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
