IPL 2019: सनराइजर्स हैदराबाद ने किया साफ, वार्नर और विलियमसन में कौन होगा कप्तान
नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद के पास ऐसे दो बड़े खिलाड़ी हैं जो कप्तानी के प्रबल दावेदारों में शामिल हैं। एक तरफ जहां बॉल टेंपरिंग कांड के बाद वापसी कर रहे धुरंधर कंगारू बल्लेबाज डेविड वार्नर हैं तो वहीं मौजूदा समय के सबसे महान बल्लेबाजों में शामिल न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन हैं। ऐसे में हैदराबाद के सामने ये पेशोपश थी कि किसको कप्तान नियुक्त किया जाए।
लेकिन अब ये सवाल भी सुलझ गया है और इसका जवाब खुद टीम के मेंटर वीवीएस लक्ष्मण ने दिया है। लक्ष्मण ने कहा है कि वह विस्फोटक बल्लेबाज वार्नर के आने से काफी खुश हैं और उनका मानना है कि वार्नर की नेतृत्व क्षमता के अनुभव का टीम को फायदा होगा। इसी दौरान लक्ष्मण ने साफ किया कि केन विलियमसन एक बार फिर टीम की अगुवाई करेंगे, जबकि वार्नर के टीम के सदस्यों को सुझाव नेतृत्व समूह के लिए अहम हैं।
लक्ष्मण ने कहा, 'वार्नर एक वर्ल्ड क्लास क्रिकेटर हैं और ये हमारे लिए गर्व की बात है कि हमने उन्हें वापस पा लिया।' इसके अलावा टीम के कोच टॉम मूडी ने कीवी कप्तान केन विलियमसन को कप्तान नियुक्त करने के बारे में बात करते हुए बताया, 'हम सभी जानते हैं कि विलियसमन सभी प्रारूपों में शानदार खिलाड़ी हैं और साथ ही वह एक सम्मानित इंटरनेशनल खिलाड़ी हैं। उन्होंने पिछले साल एक कप्तान और शीर्ष बल्लेबाज के तौर पर शानदार प्रदर्शन किया था।' इस मौके पर टीम के गेंदबाजी कोच मुथैया मुरलीधरन भी मौजूद थे जिन्होंने अपनी टीम की गेंदबाजी को सबसे मजबूत मानते हुए बताया कि भुवनेश्वर कुमार जैसे गेंदबाजों के रहते हुए हमको गेंदबाजी में चिंता करने जैसी कोई बात नहीं है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
