Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत दो विकेट पर 178 रन

वीरेंद्र सहवाग महज चार रनों से शतक बनाने से चूक गए

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने न्यूजीलैंड की पहली पारी के 350 रनों के जवाब में दो विकेट खोकर 178 रन बना लिए हैं.

हैदराबाद में खेले जा रहे इस मैच के पहले दिन मैकेंटोश के शानदार शतक के साथ न्यूज़ीलैंड ने चार विकेट पर 258 रन बनाए थे. लेकिन दूसरे दिन न्यूज़ीलैंड की टीम कुछ ख़ास नहीं कर पाई.

भारत की ओर से ज़हीर ख़ान और हरभजन ने चार-चार विकेट लिए.

भारतीय पारी की शुरूआत अच्छी रही. वीरेंद्र सहवाग महज चार रन से शतक बनाने से चूक गए.

सहवाग ने शानदार 96 रन बनाए, वहीं गौतम गंभीर 54 रन बना कर आउट हुए. दोनों ने 160 रनों की भागेदारी की.

सचिन तेंदुलकर 11 रन बना कर और राहुल द्रविड़ सात रन बना कर क्रीज़ पर हैं.

एक समय ऐसा लग रहा था कि न्यूज़ीलैंड की टीम एक विशाल स्कोर बना सकती है लेकिन हरभजन सिंह और ज़हीर ख़ान ने लगातार विकेट लेकर न्यूज़ीलैंड की टीम को 350 रनों पर समेट दिया.

न्यूज़ीलैंड की ओर से टिम साउदी और वेटोरी को एक-एक विकेट मिले.

तीन टेस्ट मैचों की सिरीज़ में पहला मैच अनिर्णीत समाप्त हो गया था.

महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), वीरेंदर सहवाग, गौतम गंभीर, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण, सुरेश रैना, हरभजन सिंह, ज़हीर ख़ान, प्रज्ञान ओझा और एस श्रीसंत.

डेनियल वेटोरी (कप्तान), ब्रैंडन मैकुलम, टिम मैकेन्टोश, ब्रैडली जॉन वाटलिंग, रॉस टेलर, जेसी राइडर, केन विलियम्सन, गैरेथ हॉपकिंस, जीतन पटेल, हामिश बेनेट और क्रिस मार्टिन.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+