
आर्यन खान एक कैमरा फेस बन गए-
खिलाड़ियों पर बोली लगाने वालों में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान एक कैमरा फेस बन गए। यह पहली बार था जब आर्यन किसी आईपीएल नीलामी का हिस्सा बने हैं। शाहरुख खान केकेआर के सहमालिक हैं और इसमें जूही चावला की भी भागेदारी है। दिलचस्प बात यह रही है कि जूही चावला की बेटी जाह्नवी मेहता भी आर्यन के साथ मौजूद थीं। इस दौरान जूही चावला के पति जय मेहता, सहायक कोच अभिषेक नायर और टीम के सीईओ वेंकी मैसूर भी उपस्थित थे।
आर्यन और जाह्नवी मेहता की उपस्थिति ने आईपीएल नीलामी को काफी ग्लैमर और ताजगी दी। इस दौरान सोशल मीडिया पर भी उत्सुकता का मौहाल बरकरार रहा।
IPL Auction 2021: मिला पहचान बनाने का चांस, बड़े काम के साबिते होंगे छोटे नाम वाले ये खिलाड़ी

प्रीति जिंटा ने आर्यन से कहा- हमने शाहरुख खान को ले लिया है
आर्यन इससे पहले सीजन में केकेआर के मैच को देखने के लिए स्टैंड में कई बार उपस्थिति रहे हैं। उनके साथ शाहरुख खान और बहन सुहाना भी मौजूद रही हैं। लेकिन यह पहली दफा था कि आर्यन नीलामी के दौरान लाइव प्रजेंट थे।
नीलामी के दौरान मजेदार पल तब देखने को मिला जब शाहरुख नाम के तमिलनाडु क्रिकेटर को पंजाब किंग्स ने खरीद लिया। यह टीम की सहमालिक प्रीति जिंटा हैं। उन्होंने इस खरीद के बाद आर्यन खान को देखा और हंसते हुए कहा- हमने शाहरुख खान को ले लिया है। इसके बाद कल नीलामी के दिन ट्विटर पर बॉलीवुड के शाहरुख खान की इमोजी खूब वायरल हुई।

जूही चावला की बेटी जाह्नवी मेहता भी साथ मौजूद थीं-
जाह्नवी मेहता की मां जूही ने आर्यन और अपनी बेटी को केकेआर किड्स कहा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि- दोनों केकेआर किड्स को देखकर खुश हूं, आर्यन और जाह्नवी नीलामी टेबल पर हैं...
इस नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने नीलामी के दौरान 2 विदेशी खिलाड़ियों समेत 8 प्लेयर्स को खरीदने का काम किया और अपनी बेंच स्ट्रेंथ में मजबूती लाने की ओर कदम बढ़ाया। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने ऑक्शन से पहले अपने ज्यादातर खिलाड़ियों को रिटेन करने का काम किया था।

केकेआर किड्स के लिए चीयर्स-
केकेआर की टीम ने शाकिब अल हसन को 3.20 करोड़ रुपये में अपने खेमे में शामिल किया। न कटिंग को 75 लाख के उनके बेस प्राइस पर अपनी टीम में शामिल किया। 50 लाख के बेस प्राइस पर केकेआर की टीम ने बल्लेबाज करुण नायर और ऑलराउंडर पवन नेगी को टीम में शामिल किया, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से रिलीज किये गये हरभजन सिंह को भी कोलकाता की टीम ने 2 करोड़ के बेस प्राइस पर खरीदने का काम किया। टीम ने युवा गेंदबाज वेंकटेश अय्यर, वैभव अरोरा और विकेटकीपर बल्लेबाज शेल्डन जैक्शन को टीम में शामिल करने का काम किया।
आईपीएल 2021 के लिये कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) की पूरी टीम:
दिनेश कार्तिक, आंद्रे रसेल, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, नितिश राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, रिंकू सिंह, संदीप वारियर, शिवम मावी, शुबमन गिल, सुनील नरेन, इयोन मोर्गन, पैट कमिंस, राहुल त्रिपाठी, वरुण चक्रवर्ती, अली खान, टिम स्टेफर्ट, शाकिब अल हसन, बेन कटिंग, हरभजन सिंह, करुण नायर, पवन नेगी, वेंकटेश अय्यर, वैभव अरोरा और विकेटकीपर बल्लेबाज शेल्डन जैक्शन।


Click it and Unblock the Notifications
