For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T-20 : बताैर कप्तान इस मामले में कोहली ने सबको छोड़ा पीछे, हासिल किया खास मुकाम

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का बल्ला नए साल पर भी बरसते हुए नजर आया है। श्रीलंका के खिलाफ गुवाहाटी में पहला मैच रद्द होने के बाद इंदाैर में हुए दूसरे मैच में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज की। इस जीत में कोहली सुर्खियां बटोर गए जिन्होंने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। कोहली ने 17 गेंदों में नाबाद 30 रनों की पारी खेली, जिसमें 1 चाैका व 2 छक्के शामिल रहे। इसी के साथ कोहली ने बताैर कप्तान एक ऐसा मुकाम हासिल कर लिया जो उनकी रिकाॅर्ड बुक में सुनहरे अक्षरों के साथ दर्ज हो गया है।

बनाया ये रिकाॅर्ड

बनाया ये रिकाॅर्ड

दरअसल, कोहली अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में बताैर कप्तान सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले कप्तान बन गए हैं। कोहली ने महज 32 मैचों में ही 1006 रन बना लिए हैं। इस दौरान विराट का औसत 47.90 का रहा है। बड़ी बात यह है कि कोहली ने साल 2017 में कप्तानी संभाली थी, तब से लेकर अबतक उन्होंने इन 32 मैचों में 19 जीते भी है, जबकि 11 में हार 2 मुकाबले बेनतीजे रहे।

इस मामले में पहुंचे 5वें नंबर पर

इस मामले में पहुंचे 5वें नंबर पर

वहीं बताैर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकाॅर्ड फिलहाल साउथ अफ्रीका के फाफ डु प्लेसिस के नाम है। डुप्लेसी ने अबतक 40 मैचों में 1273 रन बना चुके हैं। वहीं भारत के महेंद्र सिंह ने इस मामले में दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। धोनी ने 72 टी-20 मैचों में कप्तानी करते हुए कुल 1112 रन बनाए हैं। कोहली अब पांचवे नंबर पर आ गए हैं। उनसे आगे इंग्लैंड के इयोन मोर्गन हैं जिन्होंने 43 मैचों में 1013 रन बनाए हैं। वहीं तीसरे नंबर पर केन विलियमसन हैं जिन्होंने 39 मैचों में 1083 रन बनाए हैं।

रोहित को भी पछाड़ा

रोहित को भी पछाड़ा

इसके अलावा कोहली टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। कोहली ने साथी रोहित शर्मा को पछाड़ा है, जो इस सीरीज से बाहर हैं। रोहित ने 104 मैचों में 2633 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक व 19 अर्धशतक हैं। वहीं कोहली अब 77 मैचों में ही 24 अर्धशतक के साथ 2636 रन बना लिए हैं।

Story first published: Tuesday, January 7, 2020, 23:25 [IST]
Other articles published on Jan 7, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+