For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Virat- Anushka Wedding: एक या दो बार नहीं बल्कि तीन बार करेंगे विराट-अनुष्का शादी

Virat - Anushka Wedding: Virushka to get married 3 times | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार कैप्टन विराट कोहली और उनकी प्रेमिका अनुष्का शर्मा की शादी की खबरों को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है, हालांकि दोनों की ही ओर से इस बारे में कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन जिस तरह से अनुष्का शर्मा और उनके परिवार वाले अपने पंडित संग विदेश के लिए रवाना हुए हैं, उससे यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं। ताज्जुब ये है कि भारत के कप्तान विराट कोहली, जो हर बात डंके की चोट पर कहने का दावा करते हैं, ने इस मसले पर कुछ नहीं कहा गया है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक 12 या 15 दिसंबर को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा सात फेरे लेंगे।

 तीन बार शादी करेंगे

तीन बार शादी करेंगे

तो वहीं कयासों के इस दौर में कहा जा रहा है कि ये दोनों सितारे एक बार नहीं बल्कि तीन बार शादी करेंगे क्योंकि कोहली सिख हैं और अनुष्का हिंदू, ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि 12 तारीख को कोहली पहले अनुष्का संग सिख ट्रेडिशन से ब्याह रचाएंगें और फिर 15 तारीख को अनुष्का हिंदू परंपराओं के साथ उनकी दुल्हन बनेंगी और इसके बाद दोनों तीसरी शादी कोर्ट मैरज के रूप में कर सकते हैं। खबर है कि 4 जनवरी 2018 को दोनों अपनी मैरज रजिस्टर्ड करवा सकते हैं।

 21 दिसंबर

21 दिसंबर

खबर ये भी है कि शादी करने के बाद 21 दिसंबर को दोनों मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन देने वाले हैं, जिनमें खेल और बॉलीवुड दोनों ही जगत की बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। सूत्रों के मुताबिक अनुष्का के पड़ोसियों को भी शादी में आमंत्रित किया गया है, लेकिन उन्हें इसपर चुप्पी बनाए रखने का निवेदन किया गया है ताकि इस इवेंट को मीडिया से दूर रखा जा सके।

सारी बातें अटकलों पर निर्भर

सारी बातें अटकलों पर निर्भर

कुछ समाचार चैनलों के मुताबिक विराट-अनुष्का ने ये सबकुछ तीन-चार महीने पहले ही प्लान कर लिया था लेकिन वो मीडिया का दखल इसमें नहीं चाहते थे, इसी वजह वो सभी इस मसले पर शांत हैं। कहा जा रहा है कि दोनों के परिवार वालों को पंडित ने कहा था कि दोनों को शादी शांति से करनी चाहिए, फिलहाल सारी बातें अटकलों पर निर्भर है, जिनके सच होने का दावा माइखेल नहीं करता है।

 दक्षिण अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका

कहा तो ये भी जा रहा है कि भारतीय टीम के दक्षिण अफ्रीका दौरे में अनुष्का भी विराट के साथ होंगी। इसे ही उनका हनीमून बताया जा रहा है। अनुष्का के साथ विराट का रिश्ता लगभग तीन साल पहले तब शुरू हुआ, जब दोनों ने एक एड फिल्म में साथ काम किया था।

अपने रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई...

अपने रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई...

2015 में सबसे पहले आइपीएल मैचों में विराट की बेंगलुरु टीम के मुकाबलों में अनुष्का को दर्शक दीर्घा में देखा गया। दोनों के रिश्तों पर मुहर तब लगी, जब भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर थी। इसके बाद दोनों को अक्सर साथ-साथ देखा जाने लगा। विराट कोहली ने तो दबी जुबान में कई बार अपने और अनुष्का के रिश्ते की बात स्वीकारी है लेकिन अनुष्का ने कभी भी पब्लिकली अपने रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई है।

Story first published: Monday, December 11, 2017, 15:41 [IST]
Other articles published on Dec 11, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+