लंबे समय से खेल रहे हैं कोहली, कितना सही है बांग्लादेश के खिलाफ आराम करने का फैसला?

नई दिल्ली: भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पिछले साल अक्टूबर से भारत के 56 मैचों में से 48 में हिस्सा लिया हैं। दुनिया के सबसे फिट क्रिकेटरों में शुमार भारतीय कप्तान के बारे में विश्व कप के बाद से ही खबरें आ रही थी कि वे वेस्टइंडीज दौरे पर जाने वाली टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे। इसके पीछे सबसे बड़ा तर्क माना जा रहा था कि कोहली का शरीर अब कुछ आराम का हकदार है।

हालांकि ऐसा नहीं हो सका और कोहली कैरेबियाई दौरे के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी टीम की कमान संभाल रहे हैं। दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट रांची में चल रहा है जो प्रोटियाज के भारत अभियान का अंतिम पड़ाव है।

इसके बाद बांग्लादेश की टीम भारत आने के लिए तैयार है। यहां पर बांग्लादेश भारत के खिलाफ टी20 और टेस्ट सीरीज खेलेगा। टी20 सीरीज 3 नवंबर से शुरू होगी और रिपोर्ट्स की माने तो कोहली को इसी तीन मैचों की T20 सीरीज से आराम दिया जा सकता है। इसके पीछे कारण बताया जा रहा है कि कोहली लगभग नॉन-स्टॉप खेल रहे हैं।

देखा जाए तो चयनकर्ताओं का यह फैसला टीम के आने वाले बड़े अभियानों को देखते हुए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। क्योंकि टी20 सीरीज के बाद भारत को दो मैचों की टेस्ट सीरीज भी बांग्लादेश से खेलनी है और भारत अपने घर में बांग्लादेश को पीटकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में लगातार अपनी स्थिति मजबूत करने का मौका छोड़ना नहीं चाहेगा।

इसके बाद भारत के सामने अपेक्षाकृत बड़ी टीमों के खिलाफ सीरीज खेलनी है जिसमें वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज भी शामिल है। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला खेलनी है जो कि 14 जनवरी को होने वाली है। उसी महीने, भारत न्यूजीलैंड के दौरे के लिए रवानगी करेगा।

न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत पांच टी20 मैचों की सीरीज से होगी जिसके बाद तीन एकदिवसीय मैच होंगे। 21 फरवरी से दो मैचों की टेस्ट सीरीज भी फिर इसी दौरे पर खेली जानी है। ऐसे में चयनकर्ताओं के सामने कोहली को आराम देने को फैसला बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज में ही सबसे मुफीद मालूम पड़ता है। बांग्लादेश सीरीज के लिए टीम इंडिया का चयन 24 अक्टूबर को मुंबई में होगा।

भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ दिल्ली में पहले टी-20 के बाद, राजकोट और नागपुर में क्रमशः 7 और 10 नवंबर को दूसरे और तीसरे टी-20 मैच की मेजबानी करेंगे। उसके बाद दोनों देश दो मैचों की टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेंगे , जो विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत होगी। यह सीरीज 14 नवंबर से इंदौर में शुरू होगी। दूसरा और अंतिम टेस्ट 22 नवंबर से कोलकाता में खेला जाएगा। इस मैच के लिए क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा बांग्लादेशी पीएम शेख हसीना को भी बुलाए जाने का प्रोग्राम है।

Story first published: Sunday, October 20, 2019, 6:47 [IST]
Other articles published on Oct 20, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+