Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

डिक्सन को संतुष्ट करने के लिए तैयार है चंडीगढ़

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट श्रंखला का भविष्य पूरी तरह डिक्सन की रिपोर्ट पर निर्भर करेगा। डिक्सन सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेने के लिए सोमवार को मोहाली पहुंच रहे हैं।

मुंबई में हुए आतंकी हमले के बाद की अफरातफरी में मोहाली को दूसरे टेस्ट मैच की मेजबानी दी गई है। पहले यह मैच अहमदाबाद में होना था। डिक्सन स्टेडियम, शहर, हवाई अड्डे और ताज होटल के सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेंगे और फिर ईसीबी को अपनी रिपोर्ट सौंप देंगे।

चंडीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह औलख ने आईएएनएस को बताया, "हमने तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की है। इसके तरह हमने होटल और स्टेडियम में क्लोज सर्किट कैमरे लगाए हैं। इसके अलावा मेजबानी मिलने के साथ ही हमने अपने जवानों को गुप्त सूचनाएं इकट्ठी करने के लिए तैनात कर दिया है।"

दूसरी ओर, पीसीए के संयुक्त सचिव जी.एस. वालिया ने बताया कि सोमवार को डिक्सन के दौरे को देखते हुए स्टेडियम और होटल ताज में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। इसी होटल में दोनों टीमों को ठहरना है।

उल्लेखनीय है कि डिक्सन बुधवार को चेन्नई के चेपक स्टेडियम का दौरा कर चुके हैं। वहां की व्यवस्था से वे संतुष्ट दिखे। अब उनकी नजर मोहाली पर है, जहां मैच के आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

डिक्सन संभवत: सोमवार रात को ईसीबी को अपनी रिपोर्ट सौंप देंगे और बहुत संभव है कि फिलहाल अबूधाबी में डेरा डाले इंग्लिश क्रिकेट टीम मंगलवार शाम तक चेन्नई के लिए रवाना हो जाए। पहला टेस्ट मैच 11 दिसंबर से खेला जाना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+