For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

लारा ने की एशेज विजेता की भविष्यवाणी, बताया कौन होंगे सीरीज के बेस्ट बल्लेबाज और गेंदबाज

नई दिल्ली: एशेज को विश्व क्रिकेट में टेस्ट मैचों का महोत्सव माना जाता है। अफसोस केवल इतना है कि यह ऐतिहासिक सीरीज केवल इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की बीच खेली जाती है। केवल दो देशों के बीच 150 साल से खेली जा रही इस सीरीज के दम पर टेस्ट क्रिकेट को काफी फायदा पहुंचता रहा है। साल 2019 की एशेज शुरू हो चुकी है और इंग्लैंड अपनी धरती पर एक बार फिर एशेज जीतने का दावेदार माना जा रहा है। इसके बावजूद ऑस्ट्रेलिया की टीम को पलटवार करने में माहिर माना जाता है और एशेज जीतने का जुनून कंगारूओं में बचपन से ही होता है। उम्मीद की जा रही है यह एशेज रोमांचक होगी। इसी बीच महान क्रिकेटर ब्रायन लारा ने एशेज विजेता को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है।

लारा ने इंग्लैंड को साफ तौर पर इस बार एशेज का विजेता करार दिया है। लारा ने कहा कि इंग्लिश कप्तान जो रूट सबसे ज्यादा रनों के साथ सीरीज का समापन करेंगे और क्रिस वोक्स सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के तौर पर उभरेंगे। लारा की यह भविष्यवाणी निराधार नहीं है क्योंकि इंग्लैंड हाल ही में विश्व चैंपियन बना है और अपनी परिस्थितियों में यह टीम दोगुना उत्साह के साथ एशेज रिकवर करने के लिए खेलेगी।

फिलहाल एशेज कलश ऑस्ट्रेलिया के पास है। एशेज टेस्ट 1 अगस्त से शुरू हो चुका है और इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी को 284 रनों पर समेट दिया है। एक समय कंगारूओं के 8 विकेट केवल 122 रनों पर गिर गए थे लेकिन तभी पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने 144 रनों की अद्भुत पारी खेलकर कंगारूओं की लाज बचा ली। स्टुअर्ट ब्रॉड ने इस पारी में पांच विकेट लिए जबकि क्रिस वोक्स के खाते में तीन विकेट आए।

Story first published: Friday, August 2, 2019, 18:22 [IST]
Other articles published on Aug 2, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+