For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

5253 गेंदों के बाद डाली टेस्ट करियर की पहली नो बॉल, फिर भी हुए इस लिस्ट से बाहर

नई दिल्ली: क्रिकेट खेल के मैदान में गेंद और बल्ले का जबकि मैदान के बाहर आंकड़ों का खेल है। आंकड़ों के जरिए जहां इस खेल की रोचकता का पता चलता है तो कुछ रिकॉर्ड ऐसे नायाब होते हैं जो क्रिकेट फैंस को हैरान कर देते हैं। ऐसा ही एक रिकॉर्ड है टेस्ट करियर में कभी भी नो-बॉल ना फेंकने का रिकॉर्ड। बिना किसी ओवर लिमिटेशन की बाध्यता के होने वाले टेस्ट क्रिकेट में कोई गेंदबाज नो-बॉल ना डाले ये अपने आपमें बड़ी बात होती है। इंग्लिश तेज गेंदबाज क्रिस वॉक्स भी तेजी से इसी लिस्ट की ओर बढ़ते हुए जा रहे थे लेकिन एशेज 2019 के पांचवें टेस्ट में अपने करियर की पहली नो बॉल फेंक कर उन्होंने खुद को इस एलिट लिस्ट से बाहर कर दिया।

सीरीज के पांचवें मैच के चौथे दिन इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स ने अपने टेस्ट करियर की पहली नो बॉल फेंकी। यह उनके टेस्ट करियर की 5254वीं गेंद थी। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआती 5253 गेंदों में एक बार भी नो बॉल नहीं की थी जो अपने आप में वॉक्स के शानदार अनुशासन को दर्शाता है। यह मामला कंगारू पारी के 31वें ओवर की दूसरी गेंद का है जिसका सामना मिचेल मार्श कर रहे थे। मार्श इस गेंद पर थर्ड स्लिप में कैच दे बैठे और क्रिस वोक्स भी विकेट मिलने की खुशी में उछल पड़े लेकिन अंपायर को वॉक्स की यह गेंद पर लेग नो-बॉल का संदेह हुआ।

इसके बाद अंपायर ने अपने शक को दूर करने के लिए थर्ड अंपायर से पूछा जिसमें पाया गया कि वॉक्स का पैर वास्तव में क्रीज से बाहर निकल गया था। इस तरह से यह गेंद वॉक्स के करियर की पहली नो-बॉल साबित हुई और बल्लेबाज को भी जीवन-दान मिल गया। यह वॉक्स का 31वां टेस्ट मैच था जिसमें उन्होंने दोनों पारियों में कुल मिलाकर 17 ओवर की गेंदबाजी की और एक विकेट लिया। क्रिस वॉक्स स्विंग गेंदबाजी के साथ उम्दा बल्लेबाज भी हैं और उन्होंने 99 वनडे के अलावा आठ टी-20 मैच भी खेले हैं।

ऑस्ट्रेलिया की टीम हालांकि इस मैच को जीतने में कामयाब साबित नहीं हो पाई और इंग्लैंड ने 5 मैचों की इस सीरीज को 2-2 से बराबर कर दिया। हालांकि कंगारू टीम 18 साल बाद एशेज रिटेन करने में कामयाब रही।

Story first published: Tuesday, September 17, 2019, 16:45 [IST]
Other articles published on Sep 17, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+