
आर्चर की एशेज भविष्यवाणी भी हुई वायरल
लेकिन ऐसा हो चुका है और आर्चर एशेज टीम का हिस्सा बन चुके हैं। हालांकि आर्चर को प्लेयिंग इलेवन में अभी जगह नहीं मिल पाई है। पहला एशेज टेस्ट 1 अगस्त से खेला जा रहा है। इसके साथ ही विश्व क्रिकेट में आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत भी हो चुकी है। इस दौरान आर्चर का 2 जुलाई 2015 में किया गया ट्वीट वायरल हो गया है। उस ट्वीट में आर्चर ने बेसब्री से पूछ रहे हैं- अभी तक एशेज शुरू क्यों नहीं हुई? आर्चर के इस ट्वीट पर आईसीसी ने चुटकी ली है और आर्चर से धैर्य रखने को कहते हुए कहा है- 'आर्चर थोड़ा धैर्य रखो, बस केवल 15 मिनट में रह गए हैं।' गौरतलब है कि आईसीसी ने यह ट्विट 1 अगस्त के दिन एशेज का पहला टेस्ट शुरू होने से कुछ ही देर कहा था।

आईसीसी और ब्रॉड ने भी ली चुटकी
इससे पहले आर्चर पर स्टूअर्ट ब्रॉड ने भी जमकर चुटकी ली थी और एशेज शुरू होने से एक दिन पहले यानी 31 जुलाई को कहा- धैर्य रखो, बस एक और दिन बाकी है। आर्चर के इस ट्वीट के वायरल होते ही उनसे लोगों ने गुजारिश करनी शुरू कर दी है कि कृपया एशेज को लेकर भी कोई भविष्यवाणी कर दें। बता दें कि पहला टेस्ट इंग्लैंड में एजबेस्टन में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। यह फैसला अभी तक कंगारूओं को रास नहीं आया है। खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने 16 ओवर में 36 रन रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे।
रवि शास्त्री की कुर्सी हिली, टीम के हेड कोच पद के लिए आए इतने हजार आवेदन

पृथ्वी शॉ को लेकर भी वायरल हुआ ट्वीट
इससे पहले पृथ्वी शॉ को लेकर भी आर्चर का चार साल पुराना ट्वीट भी सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसके मुताबिक फैंस का मानना है कि आर्चर ने सितंबर 2015 में ही युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के निलंबन की भविष्यवाणी कर दी थी। बीसीसीआई ने शॉ को डोपिंग उल्लंघन के मामले में आठ महीने के लिए प्रतिबंधित कर दिया था। उसके बाद फैंस के बीच आर्चर का एक और पुराना ट्वीट को ढूंढ निकाला, जिसमें उन्होंने लिखा था, 'अनलकी शॉ।'


Click it and Unblock the Notifications
