Ashes 2021-22: गाबा टेस्ट में हार के बाद इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, WTC प्वाइंटस टेबल में हुआ नुकसान
नई दिल्ली। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज के तहत खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच गाबा के मैदान पर खेला गया जहां पर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने मैच के चौथे दिन 9 विकेट से जीत हासिल की। गाबा के मैदान पर खेले गये इस मैच में इंग्लैंड की टीम के लिये कप्तान जो रूट (89) और डेविड मलान (82) ने अर्धशतकीय पारियां खेलकर अपनी टीम की वापसी करायी लेकिन इसके बावजूद मैच जीत पाने में नाकाम रही। इंग्लैंड के लिये इस मैच में हार का सदमा अभी ठीक से पूरा भी नहीं हो सका था कि उसे एक और बड़ा झटका लगा है।
आईसीसी ने स्लो ओवर रेट के तहत इंग्लैंड को दोषी करार दिया है और उसके 100 प्रतिशत मैच फीस पर जुर्माना लगा दिया है। इतना ही नहीं विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के अंकतालिका में भी इंग्लैंड को भी नुकसान झेलना पड़ा है। आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के आर्टिकल 16.11.2 के अनुसार खेल की परिस्थितियों का ध्यान रखते हुए प्रति ओवर शॉर्ट रहने पर एक अंक काटे जाते हैं।
और पढ़ें: 5 कारण जिसके चलते 2022 में पूरा हो जायेगा भारत का आईसीसी खिताब जीतने का सपना
मैच रेफरी डेविड बून ने इंग्लैंड की मैच फीस पर 100 प्रतिशत जुर्माना लगाने के साथ ही टेस्ट चैम्पियनशिप के अंकों में से 5 प्वाइंटस की कटौती भी कर दी है। उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड की टीम अपने तय समय के हिसाब से 5 ओवर पीछे रह गई थी जिसके बाद आईसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट आर्टिकल 2.22 के तहत इंग्लैंड पर जुर्माना लगा दिया है।
वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिये शतक लगाने वाले ट्रैविस हेड को भी जुर्माने का सामना करना पड़ा है। ट्रेविस हेड पर आईसीसी के आर्टिकल 2.3 के तहत मैच के दौरान भड़काऊ और अश्लील भाषा का इस्तेमाल करने का दोषी पाया गया है और उन पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही उनके खाते में एक डिमेरिट प्वाइंट भी जोड़ दिया गया है। गौरतलब है कि यह घटना ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 77वें ओवर में हुई थी जहां पर ट्रैविस हेड ने बेन स्टोक्स के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था।
और पढ़ें: 2021 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किये गये यह 4 खिलाड़ी, टॉप 10 में एक भी क्रिकेटर नहीं
आपको बता दें कि इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 147 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 425 रनों का स्कोर बना डाला। ऑस्ट्रेलियाई टीम के 278 रनों की बढ़त के जवाब में इंग्लैंड की टीम ने दूसरी पारी में 297 रनों का स्कोर खड़ा किया और ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिये 20 रनों का लक्ष्य रखा। पैट कमिंस की टीम ने इस स्कोर को एक विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया और 9 विकेट से जीत दर्ज की।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications