For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Ashes: हो गई सबसे ज्यादा मैच हारने के रिकॉर्ड की बराबरी, रूट बोले- तबाह महसूस कर रहा हूं

नई दिल्लीः इंग्लैंड की क्रिकेट टीम ने इस साल टेस्ट क्रिकेट में काफी खराब प्रदर्शन करके दिखाया है। वे अपनी सबसे प्रतिष्ठित एशेज ट्रॉफी भी आस्ट्रेलिया के हाथों बहुत बुरी तरह से हार चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया की धरती पर चल रही मौजूदा एशेज सीरीज के शुरुआती तीनों मुकाबले ऑस्ट्रेलिया ने एकतरफा तरीके से जीते और इस अपमानजनक हार के बाद इंग्लैंड टीम ने एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच हारने के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है।

 नौ टेस्ट मैच हारने का दुर्भाग्यपूर्ण रिकॉर्ड

नौ टेस्ट मैच हारने का दुर्भाग्यपूर्ण रिकॉर्ड

इंग्लैंड की टीम को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में चल रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट मुकाबले में एक पारी और 14 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड की टीम तीसरे दिन जब खेलने के लिए उतरी तब वह ऑस्ट्रेलिया के स्कोर से 51 रन पीछे थी लेकिन उसके बाकी के 6 विकेट केवल 37 रन और जोड़कर गिर गए। इसके साथ ही इंग्लैंड ने बांग्लादेश के एक क्रिकेट कैलेंडर ईयर में 9 टेस्ट मैच हारने के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली। बांग्लादेश ने 2003 में नौ टेस्ट मैच हारने का दुर्भाग्यपूर्ण रिकॉर्ड बनाया था और अब इंग्लैंड के कप्तान जो रूट भी इसी कतार में शामिल हो गए हैं।

चौथी पारी में 68 रनों पर ऑल आउट हो गई टीम-

चौथी पारी में 68 रनों पर ऑल आउट हो गई टीम-

इंग्लैंड की टीम चौथी पारी में 68 रनों पर ऑल आउट हो गई जो कि टेस्ट क्रिकेट में उनका 13वां सबसे कम स्कोर है। डेब्युटेंटस स्कॉट बॉलैंड ने 6 विकेट चटकाए और अपने होम ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी का जिम्मा संभाला। बोलैंड ने केवल 7 रन देकर 6 विकेट हासिल किए हैं जिसके चलते इंग्लैंड की हालत इतनी खस्ता हो गई। अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे विक्टोरिया के बोलैंड को मैन ऑफ द मैच भी दिया गया और यह बोलैंड कहते हैं कि, उनको पता था कि आस्ट्रेलिया की टीम के पास जीतने का सुनहरा मौका है लेकिन उनको यह नहीं पता था कि यह काम लंच से पहले ही हो जाएगा। यह मेरे करियर की अब तक की बेस्ट फिगर है। कभी भी चीजें इतनी तेजी से नहीं हुई है। निश्चित तौर पर मैंने सोचा था कि डेब्यू काफी मुश्किल होगा और मैं मैच पर अपना थोड़ा सा प्रभाव छोड़ना चाहता था। मैं भीड़ का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा जिन्होंने पिछले 3 दिनों में मुझे सहयोग दिया मैं इसकी काफी तारीफ करता हूं।

 कप्तान जो रूट ने इस शर्मनाक हार के बाद कहा-

कप्तान जो रूट ने इस शर्मनाक हार के बाद कहा-

इसके अलावा इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने इस शर्मनाक हार के बाद कहा है कि वे पूरी तरह तबाह महसूस कर रहे हैं। उन्होंने आस्ट्रेलिया को क्रेडिट दिया जिन्होंने इस टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड को पूरी तरह से साफ कर दिया। बल्कि ऑस्ट्रेलिया ने पूरी सीरीज में ही इंग्लैंड का सफाया किया है।

रूट बाकी बचे दो टेस्ट मैचों की ओर देख रहे हैं और कहते हैं कि उनको काफी काम करना बाकी है। इसके साथ ही रूट ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर अपनी कप्तानी में शर्मनाक रिकॉर्ड बनाना जारी रखा है क्योंकि वह यहां पर खेले गए आठ टेस्ट मैचों में अभी तक सात हार चुके हैं।

घर खाली हाथ नहीं लौटना चाहते- जो रूट

घर खाली हाथ नहीं लौटना चाहते- जो रूट

रूट कहते हैं हम बुरी तरह से निराश महसूस करते हैं कि हम किस जगह पर खड़े हैं। हमें किसी तरह से अपना सम्मान वापस पाने की जरूरत है और अपने लोगों को घर जाकर जश्न मनाने के लिए कुछ देने की भी जरूरत है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हम 0-3 से पीछे चल रहे हैं लेकिन दो टेस्ट मैच अभी खेले जाने हैं बाकी है। चौथा टेस्ट मैच 5 जनवरी को सिडनी में होगा जबकि पांचवां टेस्ट मुकाबला 14 जनवरी से होबार्ट में खेला जाएगा।

Story first published: Wednesday, December 29, 2021, 12:32 [IST]
Other articles published on Dec 29, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+