Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

खत्म हुआ लंबा इंतजार, 400 विकेट क्लब में शामिल होने वाले तीसरे ऑस्ट्रेलियाई बने नाथन लियोन

नई दिल्लीः ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने लंबा इंतजार आखिरकार खत्म कर दिया है और वे टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट क्लब में एंट्री कर चुके हैं। उन्होंने शनिवार को इंग्लैंड के डेविड मलान को आउट करके 400वां विकेट लिया और फिर तीन और विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की जीत को पक्का कर दिया। उन्होंने इंग्लैंड को 9 विकेट से रौंदने में एक अहम भूमिका तब अदा की जब दूसरी पारी में अंग्रेज जो रूट और डेविड मलान के बड़े अर्धशतकों के दम पर एक समय मजबूत दिखने लगे थे। लियोन ने दूसरी पारी में चार विकेट लिए। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया को गाबा में चल रहे पहले टेस्ट में शानदार जीत मिली।

अब लियोन के टेस्ट मैचों में 403 विकेट हो गए हैं और उन्होंने वेस्टइंडीज के महान कर्टली एंब्रोस को भी पीछे छोड़ दिया है। नाथन लियोन ऑस्ट्रेलिया के ऐसे तीसरे बॉलर बने हैं जिन्होंने टेस्ट मैचों में 400 विकेट क्लब में प्रवेश किया। इससे पहले महान शेन वार्न और ग्लेन मैक्ग्रा ऐसा कर चुके हैं जिन्होंने टेस्ट फॉर्मेट में क्रमशः 708 और 563 विकेट लिए हैं।

नाथन लियोन को हालांकि लंबा इंतजार करना पड़ा क्योंकि वे पूरे साल 399 विकेट पर ही घूमते रहे। उनका अंतिम शिकार गाबा में ही भारत के खिलाफ वाशिंगटन सुंदर के तौर पर था। तब तीन दशकों में ऑस्ट्रेलिया को गाबा में पहली बार टेस्ट हार का सामना करना पड़ा था। अब कंगारूओं ने इंग्लैंड को गाबा में हराकर फिर से जीत की राह पकड़ी है।

इससे पहले इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने कहा था कि वे भारत की टीम से प्रेरणा ले रहे हैं जिन्होंने साबित किया है कि ऑस्ट्रेलिया को गाबा में मात दी जा सकती है। लेकिन इंग्लैंड की टीम खास प्रदर्शन नहीं दिखा सकी और पहली पारी में 147 रनों पर ढेर होने के बाद दूसरी पारी में भी 297 रनों पर आउट हो गई। एक समय इंग्लैंड के पास दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 220 रनों का स्कोर था लेकिन बाद में ऑस्ट्रेलिया के पास जीत के लिए केवल 20 रनों का टारगेट बचा था जिसको उन्होंने केवल 5 ओवरों में ही 1 विकेट के नुकसान पर हासिल करके दिखा दिया।

Story first published: Saturday, December 11, 2021, 11:07 [IST]
Other articles published on Dec 11, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+