Ashes 2021: गाबा टेस्ट में रूट-मलान ने करायी वापसी, हार के चंगुल से बाहर आयी इंग्लैंड
नई दिल्ली। टेस्ट क्रिकेट की सबसे पुरानी और मशहूर राइवलरी एशेज का आगाज एक बार फिर से हो चुका है, जिसके पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीम गाबा के मैदान पर एक दूसरे का सामना कर रही हैं। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली 5 मैचों की इस टेस्ट सीरीज का पहला मैच गाबा के मैदान पर खेला जा रहा है। गाबा टेस्ट के पहले दो दिन पूरी तरह से ऑस्ट्रेलियाई टीम के कब्जे में नजर आये और पैट कमिंस की कप्तानी वाली टीम जीत पर शिकंजा कसती नजर आयी। हालांकि मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड के लिये कप्तान जो रूट और डेविड मलान एक बार फिर से संकटमोचक बने और टीम को हार की कगार से वापस लेकर आ गये हैं।
और पढ़ें: 2019 विश्वकप की हार पर रवि शास्त्री ने तोड़ी चुप्पी, बताया चयनकर्ताओं से कहां हुई थी गलती
इंग्लैंड की टीम ने गाबा में खेले जा रहे इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन कुछ खास कमाल न कर सकी और पहली पारी में महज 147 रन के स्कोर पर सिमट गई। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह 7वीं बार था जब इंग्लैंड की टीम एक पारी में 150 से कम के स्कोर पर सिमटी हो और वह ऐसा करने वाली टीमों में सबसे ऊपर पहुंच गई।
और पढ़ें: ICC टूर्नामेंट में क्यों मिलती है भारत को बार-बार हार, रोहित शर्मा ने ढूंढ निकाली दिक्कत

पहले दो दिन ऑस्ट्रेलिया का रहा कब्जा
जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने डेविड वॉर्नर (94), ट्रैविस हेड (152), मार्नस लाबुशेन (74) और मिचेल स्टार्क (35) की पारियों के दम पर 425 रनों का स्कोर खड़ा किया और इंग्लैंड की टीम पर पहली पारी के मुकाबले 278 रनों की बढ़त हासिल कर ली। इतनी विशाल बढ़त हासिल करने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम का इस मैच में जीत हासिल करना आसान नजर आ रहा था, लेकिन जब तीसरे दिन इंग्लैंड की टीम दोबारा बल्लेबाजी करने उतरी तो कप्तान जो रूट और डेविड मलान ने नाबाद अर्धशतकीय पारियां खेलकर 159 रनों की साझेदारी कर डाली और मुश्किल में लग रही इंग्लिश टीम को बाहर निकाल लिया है।

खराब शुरुआत के बाद जो रूट ने संभाला
इंग्लैंड के लिये पारी का आगाज करने उतरे रॉरी बर्न्स (13) और हसीब हमीद (27) ज्यादा बेहतर शुरुआत नहीं दे सके और महज 61 रन के स्कोर पर उसने अपने दो विकेट खो दिये। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये कप्तान जो रूट (80) ने डेविड मलान (86) के साथ पारी को आगे बढ़ाते हुए न सिर्फ विकेट गिरने पर लगाम लगाई, बल्कि अपने-अपने अर्धशतक पूरे कर टीम पर चल रही बढ़त को भी कम कर दिया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिये 159 रनों की नाबाद साझेदारी कर ली है और पहली पारी की बढ़त से 58 रन ही पीछे रह गये हैं।

शतक की ओर बढ़ रहे हैं रूट-मलान
तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक डेविड मलान 177 गेंदों का सामना कर चुके हैं और 10 चौके लगाकर नाबाद 80 रन के स्कोर पर खड़े हैं, वहीं पर जो रूट ने 158 गेंदों का सामना किया है और 10 चौकों की मदद से नाबाद 86 रन बना चुके हैं। दोनों खिलाड़ी फिलहाल अपने शतक की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं और इंग्लैंड की टीम इस समय पहली पारी की बढ़त से 58 रन पीछे हैं। ऐसे में चौथे दिन अगर इंग्लैंड की टीम बढ़त को खत्म करने के बाद 180-200 रन के बीच का स्कोर भी खड़ा करने में कामयाब हो जाती है तो ऑस्ट्रेलिया के लिये आखिरी दिन इस टारगेट को चेज करना आसान नहीं रह जायेगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications