For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ब्रॉड, बॉल और वार्नर, एक बार फिर हुआ तीनों का मेल और 16वीं बार हुआ फिर वही खेल- VIDEO

एशेज 2023 के तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया पर पूरी तरह हावी दिखाई दे रही है। इंग्लैंड की टीम में कई बदलाव हुए हैं और यह अभी तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ काम करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

नए तेज गेंदबाजी अटैक के साथ उतरी इंग्लैंड की टीम ने पहले दिन लंच ब्रेक तक 91 रनों पर ही आस्ट्रेलिया के 4 टॉप के बल्लेबाजों को आउट कर दिया है। लीड्स के हेडिंग्ले में हो रहे इस मुकाबले में पिच से भी भरपूर मदद मिल रही है।

इस दौरान दौरान सबसे ज्यादा चर्चा जिस विकेट की हो रही है वह स्टूअर्ट ब्रॉड का लिया गया है। डेविड वॉर्नर 16वीं बार स्टुअर्ट ब्रॉड के शिकार बने हैं। जब भी यह बाएं हाथ का बल्लेबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के सामने आता है तो दर्शकों में उत्सुकता बढ़ जाती है कि वह कब आउट होंगे।

वार्नर ने 5 गेंदों पर 4 रनों की पारी खेली जिसमें 1 चौके लगाया और वह ब्रॉड की गेंद पर स्लिप में जैक क्रॉली के हाथों लपके गए। ब्रॉड ने ऑफ स्टंप पर पिच करती हुई अंदर की ओर कोण बनाकर गेंद डाली, जिसको डेविड वॉर्नर ने डिफेंड करने की कोशिश की और गेंद ने बल्ले का काफी मोटा किनारा लेते हुए खुद को फील्डर के हाथ में पाया।

वार्नर निराशा में हेलमेट निकालकर सीधे पवेलियन लौट गए। इसका वीडियो आप यहां पर देख सकते हैं।

IPL 2023 में चमके 5 भारतीय सितारे, जो वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में नहीं बना पाए जगह

इसके बाद आग उगलती गेंदें फेंक रहे मार्क वुड ने वापसी की जश्न उस्मान ख्वाजा को क्लीन बोल्ड करके मनाया। ख्वाजा ने 37 गेंदों पर 13 रनों की पारी खेली। फिर स्मिथ और लाबुशेन के बीच छोटी सी साझेदारी देखने के लिए मिली, लेकिन क्रिस वॉक्स ने वह भी तोड़ दी।

लंच से पहले का अंतिम विकेट ब्रॉड के खाते में गया जिन्होंने 22 रनों पर बैटिंग कर रहे स्टीव स्मिथ को 22 रनों पर बोल्ड कर दिया।

Story first published: Thursday, July 6, 2023, 18:49 [IST]
Other articles published on Jul 6, 2023
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+