एशेज सीरीज में डेविड वार्नर अपने बल्ले से चमक बिखेरकर टेस्ट क्रिकेट की इस प्रतिष्ठित सीरीज को अपनी अंतिम विदाई देना चाहते हैं लेकिन बल्ला फिलहाल पूरी तरह से फायर नहीं कर पा रहे हैं। वेटरन ऑस्ट्रेलियाई ओपनर में एजबेस्टन में जारी पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में क्रमशः 9 और 36 रन बनाए।
लेकिन ये डेविड की बैटिंग नहीं बल्कि उनका स्वभाव है जो सोशल मीडिया पर फिर से सुर्खियां बटोर रहा है। टेस्ट मैच की चौथी पारी के दौरान जब वार्नर बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे थे तो एरिक होलीस स्टैंड से दर्शकों का एक हजूम काफी शोर कर रहा था।
वार्नर ने इस शोर को ज्यादा परेशान करने वाली चीज की तरह ना लेकर खुद को भी दर्शकों के साथ शामिल कर लिया और ये काम सोशल मीडिया पर छा गया। वार्नर चिल्लाते हुए फैंस के सामने बाउंड्री की रस्सी पार करके आए और अपने कान पर हाथ रखते हुए दर्शकों से और तेज चिल्लाने के लिए कहा। जाहिर है बार्मा आर्मी के ये लोग वार्नर पर फब्तियां ही कसने के लिए बैठे थे और वार्नर के बर्ताव से उनका शोर और भी ज्यादा तेज हो गया।
वेस्टइंडीज दौरे पर केएस भरत की जगह ईशान किशन को लेने के हैं ज्यादा चांस, जानिए क्यों
पर वार्नर को ज्यादा फर्क नहीं पड़ा। उन्होंने अपने एक हाथ को कान पर रखा और दूसरे पर हिप पर। फिर बार्मी-आर्मी से उनको जबरदस्त रेस्पांस मिला। मजेदार बात ये है कि ऐसा पहली बार नहीं है जब अंग्रेज दर्शकों को किसी खिलाड़ी ने इस तरह से रेस्पॉन्स दिया हो। इससे पहले विराट कोहली भी ऐसा कर चुके हैं। ठीक इसी अंदाज ने कोहली ने टेस्ट मैच में अंग्रेजों की धरती पर ये काम किया था।
Keeping the barmy army and English crowd at mute.
— Akshat (@AkshatOM10) June 19, 2023
#ENGvAUS #Ashes23
Virat Kohli in David Warner in
2021 in England. 2023. pic.twitter.com/nxvtXHpY2m
Edgbastan crowd sledging David Warner
— SportsBash (@thesportsbash) June 19, 2023
Meanwhile David Warner 🤣 pic.twitter.com/EWRXIlmfnK
ये 2021-2022 की बात है जब विराट ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के चौथे मैच में बार्मी-आर्मी की ओर कान पर हाथ रखकर इशारा किया था। तब भारत ने पहली पारी में 191 रन बनाकर भी मैच जीत लिया था और सीरीज में 2-1 से बढ़त ले ली थी। अंग्रेजों की नाजुक स्थित से मैदानी दर्शकों के बीच सन्नाटा छाया हुआ था और कोहली ने भी चुटकी लेते हुए अपना रोल प्ले कर दिया था।