Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पहले वनडे में 'विराट' जीत, कोहली-जाधव की सेंचुरी की बदौलत इंग्लैंड को 3 विकेट से हराया

पुणे। भारत और इंग्लैंड के तीन वनडे मैचों की सीरिज के पहले मैंच में आज भारत ने शानदार जीत हासिल की। टीम इंडिया ने इंग्लैंड के विशाल स्कोर को आसानी से हासिल कर दिया। इस जीत के साथ ही कप्तान विराट कोहली ने साबित कर दिया कि वो टेस्ट के साथ-साथ वनडे के भी बेहतरीन कप्तान है। इंग्लैंड के 351 रनों के विशाल स्कोर को देखकर पहले लगने लगा कि शायद आज जीत आसान नहीं होगी। शुरूआती झटकों ने टीम इंडिया के फैंस को भी हताश कर दिया, लेकिन जब विराट क्रीज पर आए तो जीत की उम्मीद भी जाग उठी। टीम इंडिया ने शानदारी बल्लेबाजी करते हुए 48.1 ओवर में ही 356 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। टीम ने 7 विकेट खोकर 356 रन बनाए और इंग्लैंड को 3 विकेट से हरा दिया।

कप्तान विराट कोहली ने सानदार सेंचुरी लगाकर टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। कोहली ने अपने करियर का 27वां शतक जड़ते हुए 122 रन बनाए। वहीं विराट का साथ दे रहे केदार जाधव अपने करियर का दूसरा शतक जड़ा और 120 रन बनाकर आउट हुए। दोनों ने पांचवे विकेट के लिए 200 रनों की पार्टनरशिप की। विराट और जाधव के आउट होने के बाद कमान हार्दिक पांड्या और आर अश्विन ने संभाली। भारत के लिए हार्दिक पांड्या (40*) नॉटआउट रहे।

कैसी रही भारत की पारी

भारत की ओर से बल्लेबाजी की शुरूआत शिखर धवन और लोकेश राहुल ने की, लेकिन दोनों ज्यादा देर तक मैदान में टिक नहीं सके। शिखर धवन 1 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि लोकेश राहुल ने 8 रन बनाए। वहीं युवराज सिंह 15 रन बनाकर आउट हो गए। युवी के आउट होने के बाद पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी क्रीज पर उतरे, लेकिन वो भी कुछ खास नहीं कर पाए और केवल 6 रन बनाकर आउट हो गए।

विराट का शानदार रिकॉर्ड

पुणे वनडे मैच में कप्तान विराट कोहली ने शानदार 122 रनों की पारी खेली। विराट ने टीम इंडिया के स्‍थायी कप्‍तान के रूप में यह उनका पहला शतक रहा। जबकि वनडे में ये उनका 27वां शतक हैं। इस शतक के साथ कोहली ने क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। लक्ष्‍य का पीछा करते हुए कोहली का यह 17वां वनडे शतक है। इतने ही शकत सचिन ने भी बनाए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ कोहली ने 93 गेंद में 7 चौकों और 4 छक्‍के की मद से ये शतक पूरा किया।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+