Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ING Vs ENG: केदार ने जीता दिल, लेकिन जीत नहीं पाई टीम इंडिया, सीरीज पर कब्जा

नई दिल्ली। इंग्लैंड के साथ खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे में टीम इंडिया को हार का मुंह देखना पड़ा। कोलकता के ईडन गार्डेन में खेले गए मुकाबले में इंग्लैड ने टीम इंडिया को 5 रनों से हराया दिया। हलांकि दो मैच जीत चुकी इंडिया ने सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया। विराट की सेना में आज सिर्फ केदार जाधव का बल्ला चला।

इंग्लैंड के 321 रनों के स्कोर का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही। ओपनिंग करने आए अजिंक्य रहाणे 1 रन बनाकर आउट हो गए। दूसरे ओपनर लोकेश राहुल भी 11 रन बनाकर आउट हो गए।

कप्तान विराट कोहली भी आज करिश्मा नहीं कर पाए और 55 रन बनाकर वो भी आउट हो गए। वहीं युवराज सिंह ने 45 रन जोड़े। हलांकि महेन्द्र सिंह धोनी के साथ केदार जाधव ने टीम के स्कोर में गति लाना शुरू ही किया था कि बाहरी किनारा लगने की वजह एमएस को पवेलियन लौटना पड़ा। टीम की हालत ये थी कि 173 रन पर भारत के 5 विकेट गिर चुके थे।

उसके बाद केदार जाधव और हार्दिक पांड्या ने पारी को संभाली। दोनों के बीच 104 रनों की पार्टनशिप हुई, लेकिन 56 रन बनाकर पांड्या आउट हो गए। उसके बाद जिम्मेदारी केदार के कंधे पर पूरी तरह से टिक गई। उन्होंने पूरी कोशिश की, लेकिन आखिरी ओवर तक टीम 316 रन ही बना सकी और टीम को 5 रनों से हर का सामना करना पड़ा। केदार ने 90 रन की पारी खेली और लोगों का दिल जीत लिया। हलांकि वो अपने इन रनों को जीत में नहीं बदल सके, लेकिन सीरीज जीत कर टीम ने देशवासियों को तोहफा दिया।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+