For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

एशेज, पर्थ टेस्टः ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा दूसरा दिन, शतक के करीब कप्तान स्टीव स्मिथ

पर्थ। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच ऐतिहासिक ऐशज सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच पर्थ में खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने पहली पारी में डेविड मलान (140) और जॉनी बेयरस्टो (119) के शतक की बदौलत 403 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके। इसके अलावा जोश हेजलवुड ने 3, पैट किंस 2 और नाथन लायन को एक विकेट मिला।

इंग्लैंड ने आखिरी छह विकेट सिर्फ 35 रन के अंदर गंवा दिए। हालांकि बेयरस्टो और डेविड मलान ने 237 रन की साझेदारी की और 1938 में एडी पेंटर और डेनिस कॉम्प्टन का बनाया सबसे बड़ी एशेज साझेदारी का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

जिसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी की शुरुआत खास नहीं रही। तेज गेंदबाज क्रेग ओवरटन ने ऑस्ट्रेलिया के दोनों सलामी बल्लेबाजों को पविलियन भेजकर इंग्लैंड की मैच में कुछ हद तक वापसी कराई। ओवरटन ने पहले डेविड वॉर्नर (22) और फिर कैमरन बेनक्रोफ्ट (25) को पविलियन भेजा।

हालांकि उसके बाद उस्मान ख्वाजा ने शानदार खेल दिखाया और अपना अर्धशतक पूरा किया। लेकिन अर्धशतक पूरा करने के बाद ख्वाजा भी चलते बने। ख्वाजा (50) को क्रिस वोक्स ने आउट किया।

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 203 रन बना लिए। कप्तान स्टीव स्मिथ (92*) और शॉन मार्श (7*) रन बनाकर क्रीज पर नाबाद रहे।

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे है। अगर ये मैच इंग्लैंड हार जाता है तो सीरीज ऑस्ट्रेलिया के नाम हो जाएगी।

Story first published: Friday, December 15, 2017, 15:54 [IST]
Other articles published on Dec 15, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+