सौरव गांगुली को भेजी धमकी भरी चिट्ठी, लिखा- मिदनापुर जाने पर मारे जाएंगे
नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली को जान से मार दिए जाने की धमकी दी जा रही है। सौरव के घर पर स्थित क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के कार्यालय पर भेजे गए पत्र में धमकी दी गई है कि अगर वो उत्तरी मिदनापुर जाएंगे तो उन्हें मार दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक सौरव को एक निजी कार्यक्रम में 19 जनवरी को उत्तरी मिदनापुर जाना है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सौरव को सलाह दी गई है कि वो मिदनापुर ना जाएं।
मिली जानकारी के अनुसार जेड अली नाम के अज्ञात व्यक्ति ने पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि आशीष चक्रवर्ती (जिसके कार्यक्रम में सौरव को जाना है) ने उसके साथ मिदनापुर में धोखधड़ी की है। इसके चलते अगर सौरव, आशीष के कार्यक्रम में मिदनापुर आएंगे तो उन्हें मार दिया जाएगा।
बता दें कि आशीष, बंगाल के क्रिकेट एसोशिएसन में मिदनापुर का प्रतिनिधित्व करते हैं। सोमवार (9 जनवरी) को क्रिकेट एसोशिएसन की बैठक के बाद कहा कि उन्हें 19 जनवरी को मिदनापुर स्थिक बिद्यासागर युनिवर्सिटी में जिला खेल कार्यक्रम में जाना था, लेकिन सुरक्षा कारणों से उन्हें रोका जा रहा है, जिसकी जानकारी उन्होंने स्थानीय पुलिस को दे दी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
