एशेज सीरीज हारने की कगार पर इंग्लैंड, तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में भी पतली हुई हालत

नई दिल्लीः इंग्लैंड की क्रिकेट टीम एशेज का लगातार तीसरा टेस्ट मैच हारने की कगार पर पहुंच चुकी है। इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआती दो मुकाबले पहले ही एकतरफा तरीके से जीते हुए हैं और एक जीत उनको ये प्रतिष्ठित ट्रॉफी भी जिता देगी।

टेस्ट मैच की बात करें तो यह मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में हो रहा है जहां इंग्लैंड की पहली पारी 185 रनों पर सिमट गई थी जिसके जवाब में आस्ट्रेलिया ने 82 रनों की लीड लेते हुए 267 रन बनाए थे।

इंग्लैंड के बल्लेबाजों से दूसरी पारी में कुछ वापसी करने की उम्मीद थी लेकिन यह सब कोशिश तब धराशाई रह गई जब मिचेल स्टार्क और बोलैंड की जोड़ी ने अंग्रेज बल्लेबाजी को तार-तार कर दिया। इंग्लैंड की टीम ने दूसरे दिन स्टंप्स तक 4 विकेट के नुकसान पर 31 रन बना लिए थे और वह इस मैच को बचाने के लिए जूझते हुए दिखाई दे रही है क्योंकि अंग्रेज अभी भी कंगारू द्वारा खड़े किए गए टोटल से 51 रन पीछे चल रहे हैं।

इंग्लैंड की टीम ने दूसरी पारी में काफी खराब शुरुआत की जब जैक कोली को मिचेल स्टार्क ने आउट कर दिया और उसके बाद डेविड मलान बिना खाता खोले अगली ही गेंद पर चलते बने। लगातार गेंदों पर विकेट गंवाने वाली अंग्रेज टीम जैक लीच को नाइटवॉचमैन के तौर पर उतार चुकी थी कि बोलैंड ने इस बल्लेबाज को भी बिना खाता खोले चलता कर दिया। यह दिन का यह इंग्लैंड की दूसरी पारी का चौथा विकेट था क्योंकि इससे पहले ओपनिंग बल्लेबाज हसीब हमीद भी 7 रन बनाकर बोलैंड का शिकार हो चुके थे। स्टंप गिरने तक अंग्रेज कप्तान जो रूट 12 रन बनाकर और ऑलराउंडर बेन स्टोक्स 2 रन बनाकर टिके हुए थे।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में मार्कस हरीश के 189 गेंदों पर बनाए गए 76 रनों की बदौलत 267 रन बनाए थे। इंग्लैंड की टीम जेम्स एंडरसन की शुक्रगुजार होनी चाहिए जिन्होंने रॉबिंसन और मार्क वुड के साथ अच्छी बॉलिंग करते हुए कंगारू को बड़ी लीड देने से रोक रोक दिया। एंडरसन ने पूरा अनुभव झौंकते हुए 23 ओवर में 10 मेडन फेंके और 33 रन देकर चार विकेट लिए। रॉबिंसन और वुड के नाम दो-दो विकेट हुए।

इससे पहले इंग्लैंड की पहली पारी 185 रनों पर ढेर हो गई थी जहां पर कप्तान जो रूट ही केवल 50 रन की पारी खेल पाए थे। इंग्लैंड की बल्लेबाजी को मिशेल स्टार्क पैट कमिंस ने लगातार तंग करना जारी रखा है जिन्होंने क्रमशः दो और तीन विकेट लिए जबकि नाथन लियोन के खाते में भी तीन विकेट आए।

एशेज सीरीज में पांच टेस्ट मैच खेले जाते हैं और जैसा कि साफ दिख रहा है कि ऑस्ट्रेलिया यह मुकाबला जीतने की और आगे बढ़ रहा है तो इस सीरीज का फैसला यही पर ही हो जाएगा और बाकी बचे दो मैच एशेज के नजरिए से डेड रबर साबित होंगे लेकिन यह प्रतियोगिता भी आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जा रही है और इंग्लैंड की टीम चाहेगी कि वे अपने खाते में कुछ डब्लूटीसी पॉइंट बटोर सके।

Story first published: Monday, December 27, 2021, 14:08 [IST]
Other articles published on Dec 27, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+