For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

एशेज से ठीक पहले खुल गई ऑस्ट्रेलिया की पोल, एक दिन में गंवाए 17 विकेट

नई दिल्ली: क्रिकेट की सबसे प्रतिष्ठित टेस्ट ट्रॉफी के रूप में पहचानी जाने वाली एशेज सीरीज से पहले ही कंगारू टीम की पोल खुल गई है। विश्व कप में इंग्लैंड के ही हाथों सेमीफाइनल में हारकर बाहर होने वाली कंगारू टीम को 1 अगस्त से इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज खेलनी है। ऑस्ट्रेलिया मौजूदा एशेज चैंपियन है लेकिन इस बार इंग्लैंड को उसके ही घर में हराना कंगारूओं के लिए एवरेस्ट पर चढ़ने जैसा साबित हो सकता है। ऑस्ट्रेलिया टीम टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले चार दिन का मैच साउथैंप्टन में खेल रही है।

मजेदार बात यह है कि यह एक इंट्रा-स्क्वायड मैच है। यानी इस मैच में दोनों ही टीमें ऑस्ट्रेलिया की हैं। इस मैच के जरिए कंगारू कोच और कप्तान एशेज के लिए खिलाड़ियों को अभ्यास देना चाहते हैं। साथ ही बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को टेस्ट सीरीज में भी मौका मिलेगा। लेकिन लगता है ऑस्ट्रेलिया की तैयारियां अभी काफी खराब हैं। आपस में ही खेलकर इस टीम ने पहले दिन के खेल में 17 विकेट गंवा दिए हैं और रन केवल 201 बने हैं।

इस मैच में टिम पेन की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलिया टीम ट्रेविस हेड की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ मैच खेल रही है। ऑस्ट्रेलिया ए जहां 42.5 ओवर में 105 रन बनाकर आउट हो गई तो ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भी दिन का खेल समाप्त होने तक 7 विकेट पर 96 रन बना लिए थे। बल्लेबाजों की हालत इतनी खराब रही कि डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ जैसे बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।

ऑस्ट्रेलिया की टीम पर प्रमुख कंगारू तेज गेंदबाज पैट कमिंस और पीटर सिडल का कहर बरपा। इन दोनों ने 3-3 विकेट लिए। इन दोनों के अलावा मिशेल स्टॉर्क भी ऑस्ट्रेलिया ए टीम का हिस्सा हैं। उन्हे अभी तक मैच में कोई विकेट नहीं मिला है। अगर ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी की बात करें तो इस टीम की ओर से माइकल नेसर और जैकसन बर्ड ने क्रमश 4 और 3 विकेट लिए।

Story first published: Wednesday, July 24, 2019, 14:25 [IST]
Other articles published on Jul 24, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+