मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही एशेज सीरीज एक बार फिर से विवादों में है। पहले कथित फिक्सिंग और अब बॉल टेंपरिंग के चलते एतिहासिक एशेज सीरीज विवादों में है। दरअसल मेलबर्न टेस्ट के चौथे दिन जेम्स एंडरसन पर गेंद से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की वेबसाइट पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें एंडरसन साफ तौर पर गेंद को अपने नाखून से कुरेदते दिख रहे हैं।
WATCH: This footage shows #England's James Anderson digging his nail into the ball while bowling on day-4 of the fourth #Ashes test in #Melbourne. What is he doing? ball tampering?@MitchJohnson398 @davidwarner31 @piersmorgan @vikrantgupta73 @CricketAus @DavidHussey29 pic.twitter.com/JXErI0HiKp
— azhar khan (@Azharkh4) December 29, 2017
एंडरसन की इस हरकत के बाद से ही काफी बयानबाजी हो रही है। दरअसल बताया जा रहा है कि गेंद को नाखून से कुरेदने पर वो एक तरफ से खुरदुरी हो जाती है जिससे गेंदबाज को रिवर्स स्विंग मिलती है। हालांकि एंडरसन को ये चाल महंगी न पड़ जाए? ऑस्ट्रेलियाई के कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने एंडरसन की ओलचना करते हुए सवाल खड़े किए हैं। शेन वॉर्न ने नाइन वर्ल्ड ऑफ स्पोर्ट्स को बयान दिया, 'मुझे नहीं पता कि आप गेंद को नाखून से कुरेद सकते हैं या नहीं। आप जो भी करें अंपायरों के सामने करें, लेकिन एंडरसन ने क्या किया इस पर सवाल उठाए जा सकते हैं।'
वार्न के अलावा ऑस्ट्रेलिया के माइकल हसी ने भी इंग्लैंड की हरकतों पर सवाल उठाए हैं। हसी ने बयान दिया, 'इंग्लैंड के खिलाड़ी बार-बार ग्राउंड पर गेंद फेंक रहे थे, ताकि गेंद एक तरफ से पुरानी हो जाए। इसके अलावा गेंद को अंगूठे के नाखून से रगड़ना नियमों के खिलाफ है।'
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज गेंदबाज मिचेल जॉन्सन ने ट्वीट कर एंडरसन की हरकतों पर सवाल उठाते हुए तंज कसा है। उन्होंने लिखा- "10 ओवर के अंदर ही गेंद रिवर्स स्विंग होने लगी।" बता दें कि एंडरसन पर अंतिम फैसला आईसीसी करेगी। अगर जेम्स एंडरसन आईसीसी नियमों का उल्लंघन करते पाए गए तो उन्हें सजा मिल सकती है।
Ball reversing under 10 overs 🤔 #ashes
— Mitchell Johnson (@MitchJohnson398) December 29, 2017