For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

एशेजः ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के 10 विकेट से धोया, बना डाले कई बड़े रिकॉर्ड

ब्रिस्बेन। पांच मैचों की एशेज टेस्ट सीरीज के पहले मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 10 विकेट से धोकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। 23 नवंबर गुरुवार से शुरू हुए क्रिकेट की सबसे बड़ी ऐतिहासिक सीरीज में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में ऑल आउट होकर 302 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने कप्तान स्टीव स्मिथ के बेहद ही सटीक शतक (141*) के दम पर पहली पारी में 328 रन बनाए।

हालांकि इंग्लैंड की दूसरी पारी शुरू से ही लड़खड़ती रही। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को खूब परेशान किया। मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और नाथन लॉयन ने तीन-तीन विकेट झटके। दूसरी पारी में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट के अलावा कोई बल्लेबाज अर्धशतकीय पारी नहीं खेल पाया।

इंग्लैंड ने दूसरी पारी में ऑल आउट होकर 195 रन बनाए। जवाब में खेल के पांचवे दिन ऑस्ट्रेलिया ने बिना कोई विकेट खोए 170 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। वॉर्नर ने (87) और बैंक्रॉफ्ट ने (82) रनों की नाबाद पारी खेली। दूसरी पारी में इंग्लैंड का कोई भी गेंदबाज विकेट नहीं ले सके।

मैन ऑफ द मैच ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ रहे। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कर ली हैं। बता दें कि ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलिया पिछले 29 साल से हारा नहीं है और टीम 1988 से अब तक गाबा के मैदान पर अजेय है जो कि किसी भी मैदान पर सबसे ज्यादा साल तक अजेय रहने का दूसरा सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।

किसी भी मैदान पर सबसे ज्यादा साल तक अजेय रहने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम है। पाकिस्तान ने कराची में 1955 से लेकर 2000 यानि की 34 साल तक कोई टेस्ट नहीं हारा।

ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज कैमरन बैंक्रॉफ्ट ने पहले टेस्ट की दूसरी पारी में 82* रन बनाए। इसके साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बतौर डेब्यू खिलाड़ी टेस्ट मैच की चौथी पारी में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड बनाया।

बता दें कि इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम ने एशेज टेस्ट के किसी भी मैच को 10 विकेट से साल 2007 में जीता था। सिडनी में आज से ठीक 10 साल पहले खेले गए एशेज टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 10 विकेट से हरा दिया था।

Story first published: Monday, November 27, 2017, 9:56 [IST]
Other articles published on Nov 27, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+