For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

एशेज : कंगारूओं ने उड़ाई 'अंग्रेजों' की नींद, पहले टेस्ट में दर्ज की बड़ी जीत

नई दिल्ली। आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड की नींद उड़ाकर एशेज सीरीज के पहले टेस्ट में जीत हासिल कर 1-0 की बढ़त बना ली है। आस्ट्रेलिया ने मैच के आखिरी दिन 251 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। आस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 7 विकेट खोकर 487 रनों पर पारी घोषित करते हुए इंग्लैंड को 398 रनों का लक्ष्य दिया था। लेकिन जवाब में इंग्लिश टीम महज 146 रनों पर ही ढेर हो गए। स्पिनर नाथन लियोन ने 6 तो पेसर पैट कमिंस ने 4 विकेट चटकाए। इस मैच के हीरो रहे स्टीव स्मिथ जिन्होंने दोनों पारियों में शतक जड़े। पहली पारी में उन्होंने 144 तो दूसरी पारी में 144 रनों की पारी खेली।

ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 284 रनों का स्कोर बनाया था। वहीं, मेजबान इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 374 रन बनाए थे। पिछले दो वर्षों में आस्ट्रेलिया के लिए अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे मैथ्यू वेड ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 110 रन बनाए। चौथे दिन स्मिथ ओर वेड ने पांचवें विकेट के लिए 126 रन की साझेदारी की। स्मिथ ने इससे पहले ट्रेविस हेड (51) के साथ चौथे विकेट के लिए 130 रन जोड़े थे। इनके अलावा कप्तान टिम पेन ने 34, जेम्स पैटिनसन ने नाबाद 47 और पैट कमिन्स ने नाबाद 26 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से बेन स्टोक्स ने तीन और मोइन अली ने दो विकेट निकाले।

एजबेस्टन में अब तक केवल तीन अवसरों पर कोई टीम चौथी पारी में 150 से अधिक रन बनाकर जीत दर्ज कर पाई है। दक्षिण अफ्रीका ने 11 साल पहले पांच विकेट पर 283 रन बनाकर एजबेस्टन में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने का रिकार्ड बनाया था। स्मिथ ने चाय के बाद 98 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई और तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर चौका लगाकर 147 गेंदों में अपना 25वां टेस्ट शतक पूरा किया।

आस्ट्रेलिया ने सुबह जब तीन विकेट पर 124 रन से अपनी दूसरी पारी आगे बढ़ाई तो मैच बराबरी पर लग रहा था लेकिन इसके बाद स्मिथ और हेड ने इंग्लैंड की परेशानी बढ़ा दी। स्मिथ पिछली दस एशेज पारियों में 1000 से अधिक रन बना चुके हैं। एशेज की दस पारियों में 800 से अधिक रन स्मिथ के अलावा केवल सर डॉन ब्रैडमैन ही बना पाए हैं।

Story first published: Monday, August 5, 2019, 20:04 [IST]
Other articles published on Aug 5, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+