For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

एशेज सीरीज: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 120 रन से हराया, सीरीज में 2-0 से आगे

एडिलेड। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही ऐतिहासिक ऐशेज सीरीज के दूसरे मैच में ऑस्ट्रलिया ने इंग्लैंड को 120 रनों से हराकर सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट क नुकसान पर 442 रन बनाकर पारी घोषित कर दी।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से शॉन मार्श ने पहली पारी में शानदार शतक (126) बनाया। इसके अलावा उस्मान ख्वाजा (53) और टिम पेन ने भी अर्धशतकीय (57) पारी खेली। इंग्लैंड की तरफ से क्रैग ओवर्टन ने सबसे ज्यादा 3, स्टुअर्ट ब्रॉड 2 क्रिस वोक्स और जेम्स एंडरसन ने एक-एक विकेट झटका।

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत खराब रही और कोई भी खिलाड़ी अर्धशतकीय पारी नहीं खेल पाया। इंग्लैंड की तरफ से पहली पारी में केवल क्रैग ओवर्टन ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए। इसके अलावा क्रिस वोक्स ने 36 रनों की पारी खेली।

इंग्लैंड की पहली पारी 227 पर ढेर हो गई। जिसके बाद अपने शानदार गेंदबाजों जेम्स एंडरसन (5/43) और क्रिस वोक्स (4/36) की शानदार गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 138 रनों पर समाप्त कर दी।

इंग्लैंड के सामने अब 353 रनों का लक्ष्य था। इस लक्ष्य को हासिल करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत हालांकि, अच्छी नहीं रही। उसे 100 का आंकड़ा पार करने से पहले ही अपने तीन विकेट गंवाने पड़े। इंग्लैंड की तरफ से केवल कप्तान जो (रूट 67 रन) ही अर्धशतकीय पारी खेल सके। कोई भी इंग्लिश बल्लेबाज मिशेल स्टार्क की आग उगलती गेंदों के सामने नहीं टिक सका।

स्टार्क ने 88 रन देकर 5 विकेट झटके। इसके अलावा जोश हेजलवुड और नाथन लॉयन को दो-दो विकेट मिले। पैट कमिंस को एक विकेट मिला। इंग्लैंड की पूरी पारी 233 रनों पर ढेर हो गई। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिस्बेन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 10 विकेट से जीत हासिल कर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाई थी अब एडिलेड टेस्ट जीतकर सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है।

Story first published: Wednesday, December 6, 2017, 12:39 [IST]
Other articles published on Dec 6, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+