For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

एशेज, तीसरा टेस्टः डेविड मलान ने जड़ा शतक, इंग्लैंड के नाम रहा पहला दिन

पर्थ। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच ऐतिहासिक ऐशज सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच पर्थ में खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए डेविड मलान के शतक की बदौलत 4 विकेट खोकर 305 रन बना लिए। बता दें कि मलान का टेस्ट क्रिकेट में पहला शतक है। मलान ने पहला टेस्ट शतक अपने आठवें टेस्ट में लगाया है।

पहले दिन का खेल खत्म होने तक क्रीज पर डेविड मलान 110*, जॉनी बेयरस्टो 75* खेल रहे हैं। एक समय इंग्लैंड ने 131 रनों पर अपने 4 विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में लग रहा था कि शायद ही इंग्लैंड टीम 250 से ज्यादा स्कोर बना पाए लेकिन मलान एक तरफ से डटे रहे और बाद में जॉनी बेयरस्टो ने दूसरे छोर से उनका अच्छा साथ निभाया। दोनों बल्लेबाजों के बीच पांचवें विकेट के लिए 174 रनों की साझेदारी हो चुकी है। वहीं ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क ने 2, हेजलवुड और पैट कमिंस ने 1-1 विकेट झटके।

हालांकि इंग्लैंड के लिए शुरुआत बेहद खराब रही और अपना 150वां टेस्ट मैच खेल रहे एलिस्टर कुक का विकेट जल्दी गिर गया। कुक स्टार्क की फुल गेंद को चूक गए और एल्बीडब्ल्यू आउट हो गए। कुक 7 रन बनाकर आउट हुए। इस एशेज में कुक का खराब प्रदर्शन जारी है। हालांकि इसके बाद मार्क स्टोनमैन ने शानदार अर्धशतकीय पारी (56 रन) खेली। इसके अलावा जेम्स विंसी ने 25 रन बनाए। कप्तान जो रूट केवल 20 रन बना सके।

अब खेल के दूसरे दिन इंग्लैंड की निगाहें बड़े स्कोर पर होंगी। वहीं ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड की इस जोड़ी को जल्द आउट करने के लिए मैदान पर उतरेगी। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे है। अगर ये मैच इंग्लैंड हार जाता है तो सीरीज ऑस्ट्रेलिया के नाम हो जाएगी।

Story first published: Thursday, December 14, 2017, 16:33 [IST]
Other articles published on Dec 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+