For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

एशेजः इस गेंदबाज ने फेंकी 'बॉल ऑफ द एशेज', क्रिकेट दिग्गज हुए हैरान

Ashes series: australia vs england 3rd test mitchell starc bowls ball of ashes

पर्थ। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज शेन वार्न की बॉल ऑफ द सेंचुरी सुनी होगी लेकिन अब एक नई बाॉल सामने आई है जिसे बॉल ऑफ द एशेज कहा जा रहा है। जी हां, पर्थ में खेले जा रहे एशेज टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने एक ऐसी गेंद फेकी जिसे क्रिकेट के तमाम दिग्गज बॉल ऑफ द एशेज बता रहे हैं।

हालांकि चौथे दिन का खेल बारिश के कारण बीच- बीच में रुकता रहा लेकिन यह ऑस्ट्रेलिया को मैच में बड़ी बढ़त लेने से नहीं रोक पाई। ऑस्ट्रेलिया ने 662/9 के स्कोर के साथ अपनी पारी घोषित कर दी और पहली पारी के आधार पर 259 रनों की लीड हासिल की।

इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आई इंग्लैंड की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। जोश हेजलवुड ने पहले ही ओवर में विकेट ले डाला। एलिस्टर कुक का सूखा जारी रहा और वह भी हेजलवुड का शिकार हुए। इसके बाद हेजलवुड ने मार्क स्टोनमैन को पवेलियन भेजा। कप्तान जो रूट को भी सस्ते में नाथन लायन ने आउट किया। लेकिन इ बीच सबसे ज्यादा चर्चा जेम्स विंस के विकेट की रही।

मिचेल स्टार्क ने जेम्स को बेहतरीन गेंद पर बोल्ड कर दिया। यह गेंद इसलिए भी बेहतरीन रही क्योंकि स्टार्क की इस गेंद ने अपनी रफ्तार और लाइन के सहारे बल्लेबाज को पूरी तरह से भौंचक्का छोड़ दिया और गेंद स्टंप्स पर घुस गई। शेन वॉर्न, केविन पीटरसन ने इस गेंद को बॉल ऑफ एशेज कहा है। बारिश के कारण मैच समाप्त होने तक इंग्लैं ने दूसरी पारी में विकेट खोकर 132 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया से अभी भी 127 रन से पीछे है।

Story first published: Sunday, December 17, 2017, 19:20 [IST]
Other articles published on Dec 17, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+