एशेजः टूटी पसली के साथ टेस्ट मैच खेल रहा है इंग्लैंड का ये गेंदबाज, ले चुका है दो विकेट

पर्थ। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे एशेज सीरीज के पर्थ टेस्ट के तीसरे दिन स्टीवन स्मिथ के दोहरे शतक (229*) और मिचेल मार्श के 181* रनों की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने मैच में पकड़ मजबूत कर ली है। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन तीन विकेट गंवाए थे जिनमें से दो विकेट इंग्लैंड के युवा गेंदबाज क्रेग ओवरटन ने झटके। लेकिन इस बीच बड़ी ही चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल ओवरटन पर्थ टेस्ट मैच में टूटी हुई पसली के साथ खेल रहे हैं।

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने शनिवार (16 दिसंबर) को पुष्टि की है कि तेज गेंदबाज स्कैन करया गया जिसमें उसकी पसली टूटी हुई दिखी। लेकिन वह फिर भी दर्द निवारक दवाई लेने के बाद मैच खेल रहा है।

बॉलिंग के दौरान ओवरटन को काफी दर्द होते देखा गया। क्रेग को एडिलेड में पैट कमिंस की एक बाउंसर लगी थी लेकिन उसके बाद अब पर्थ टेस्ट के दूसरे दिन उस्मान ख्वाजा को गेंदबाजी करते हुए दोबारा चोट लग लई। ख्वाजा को कॉट एंड बोल्ड करने के चक्कर में गेंद स्लिप होकर पसली में लगी और ओवरटन की पसली टूट गई।

बता दें कि अभी तक केवल ओवरटन ने ही दो महत्वपूर्ण विकेट लिए थे। ओरटन ने डेविड वार्नर कैमरन बेनक्रॉफ्ट को चलता किया था। हालांकि उसके बाद इंग्लैंड के सभी गेंदबाज स्टीव स्मिथ और मिचेल मार्श के आगे पस्त नजर आए।

Story first published: Saturday, December 16, 2017, 16:20 [IST]
Other articles published on Dec 16, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+