For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

एशेज: जीवनदान मिलते ही डेविड वार्नर ने ठोंका रिकॉर्ड शतक, कंगारुओं के नाम रहा पहला दिन

नई दिल्ली। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई ओपनर बल्लेबाज डेविड वर्नर शतक बनाकर आउट हुए। हालांकि वार्नर एक बार नर्वस 90 का शिकार भी हुए लेकिन नो बॉल के चलते उन्हें जीवन दान मिला और उन्होंने अगली ही गेंद पर शतक ठोक दिया। वार्नर 103 रन बनाकर जेम्स एंडरसन का शिकार बने।

ऑस्ट्रेलिया पहले दिन 3 विकेट खकर 244 रन बनाने में कामयाब रही। वार्नर के शतक के बाद स्मिथ एक बार फिर से लय में दिख रहे हैं। स्मिथ 65 रन बनाकर तो वहीं शॉन मार्श 31 रन बनाकर नाबाद रहे।

वार्नर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर गए

वार्नर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर गए

इससे पहले जब वार्नर 99 के स्कोर पर थे तब उन्हें गेंदबाज टॉम कर्रन ने कैच आउट करा दिया था। लेकिन अंपायर ने इसी बीच नो बॉल चेक करने के लिए थर्ड अंपयार का सहारा ले लिया और रिप्ले में साफ दिखा कि टॉम कर्रन ने ओवर स्टेप किया। जिसके बाद वार्नर को वापस मैदान में लौटना पड़ा और फिर उन्होंने अगली ही गेंद पर शतक जड़ दिया। हालांकि शतक जड़ने के बाद वार्नर ज्यादा देर तक नहीं पाए और केवल 3 रन ही जोड़कर आउट हो गए। हालांकि इससे पहले वार्नर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर गए।

दुख में काली पट्टी पहनकर खेल रहे हैं कंगारू

बता दें कि दोनों टीमों के बीच खेले जा रहे इस बॉक्सिंग डे टेस्ट के इंग्लैंड के गेंदबाज टॉम कर्रन अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू कर रहे हैं। आज के दिन सभी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अपने साथी विकेटकीपर बल्लेबाज टिम पेन के पिता ससुर मैग्स के निधन के दुख में काली पट्टी पहनकर खेल रहे हैं।

सबसे कम पारियों में 21 शतक लगाने वाले संयुक्त रूप से दूसरे बल्लेबाज

बतौर ओपनर सबसे कम पारियों में 21 शतक लगाने वाले संयुक्त रूप से दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं डेविड वार्नर, वार्नर और मैथ्यू हेडन ने 126 पारियों में 21 शतक लगाए हैं। नंबर वन पर भारतीय लीजेंड सुनील गावस्कर हैं जिन्होंने 97 पारियों में 21 शतक लगाए थे। वहीं नंबर तीन पर वीरेंदर सहवाग हैं जिनके नाम 130 पारियों में 21 शतक हैं। नंबर चार पर ग्रीम स्मिथ और एलिस्टर कुक हैं जिन्होंने 139 पारियों में 21 शतक लगाए हैं।

वार्नर ने 21वां शतक लगाते ही विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया जिनके नाम 20 टेस्ट शतक हैं।

सबसे कम पारियों में 6000 रन बनाने वाले बल्लेबाज

ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे कम पारियों में 6000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों में संयुक्त रूप से चौथे बल्लेबाज बने हैं डेविड वार्नर। वार्नर ने 129 पारियों में 6000 टेस्ट रन पूरे किए। सबसे कम पारियों में 6000 रन बनाने वालों में डॉन ब्रैडमैन नंबर वन पर हैं। उन्होंने 68 पारियों में 6000 रन बनाए। थे। इसके अलावा नंबर तीन पर रिकी पोटिंग (125 पारी), मैथ्यू हैडन (126 पारी), ग्रेग चैपल/डेविड वार्नर (129 पारी)

एंडरसन का 519वां विकेट

एंडरसन का 519वां विकेट

जेम्स एंडरसन ने डेविड वार्नर को आउट किया। ये एंडरसन का 519वां विकेट था। इसी के साथ सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की लिस्ट में संयुक्त रूप से नंबर 5 पर पहुंच गए। एंडरसन और वॉल्श के नाम 519 विकेट हैं। हालांकि अभी मैच जारी है और एंडरसन एक विकेट लेते ही इकलौते 5वें गेंदबाज सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बन सकते हैं।

Story first published: Tuesday, December 26, 2017, 15:35 [IST]
Other articles published on Dec 26, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+