Ashes: ऑस्ट्रेलिया ने रचा इतिहास, इंग्लैंड को पारी व 41 रनों से हराकर जीती सीरीज

पर्थ। ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को पारी व 41 रनों से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ को उनके शानदार दोहरे शतक के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। बारिश से प्रभावित पांचवे दिन ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जोश हेजलवुड ने 5 विकेट झटके।

बता दें कि पर्थ में खेले गए तीसरे मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी की। इंग्लैंड ने जॉनी बेयरस्टो और डेविड मलान के शतक की बदौतल पहली पारी में 403 रन बनाए। जिसके बाद बल्लेबाजी के लिए आई कंगारू टीम ने पहली पारी नौ विकेट पर स्मिथ को दोहरे शतक की बदौलत 662 रन पर घोषित करके 259 रन की बढ़त हासिल की। इसके बाद बारिश के कारण जब चौथे दिन का खेल जल्द समाप्त किया गया तब तक इंग्लैंड ने 132 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे।

हालांकि पांचवे दिन एक बार फिर से बारिश ने प्रभावित किया लेकिन वो इंग्लैंड की हार नहीं बचा पाई। पांचवे दिन इंग्लैंड की पूरी टीम 218 रनों पर ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जोश हेजलवुड (5), पैट कमिंस (2), नाथन लायन (2) और मिचेल स्टार्क को एक विकेट मिला।

बता दें कि इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को ब्रिस्बेन और एडिलेड टेस्ट में हराया था। अब पर्थ में हराकर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। कंगारू टीम की 33वीं एशेज सीरीज जीत है। ऑस्ट्रेलिया ने 32 बार एशेज सीरीज जीत चुकी इंग्लैंड को पीछे छोड़कर ट्रॉफी पर कब्जा किया है।

Story first published: Monday, December 18, 2017, 14:12 [IST]
Other articles published on Dec 18, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+