For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

एशेज सीरीज पर स्पॉट फिक्सिंग का साया, आईसीसी ने बताया गंभीर मामला

नई दिल्ली। क्रिकेट की दुनिया में एक बार फिर से स्पॉट फिक्सिंग के जिन्न ने अपनी दस्तक दी है। इस बार प्रतिष्ठित एशेज सीरीजी फिक्सिंग के घेरे में है। एशेज पर फिक्सिंग के आरोप के बाद आईसीसी ने इसकी जांच की शुरुआत कर दी है। एशेज के तीसरे टेस्ट मैच पर फिक्सिंग का आरोप लगा था, आईसीसी ने आरोपों को गंभीर मानते हुए इसकी जांच के आदेश दे दिए थे। यह मामला एक न्यूजपेपर की रिपोर्ट के बाद सामने आया था। द सन की रिपोर्ट के अनुसार भारत से दो लोगों ने सट्टेबाजी के लिए 140000 यूरो की मांग की थी, यह राशि एक ओवर में कितने रन बनेंगे इसे फिक्स करने के लिए मांगा गया था। हालांकि ऑस्ट्रेलिया व इंग्लैंड के किसी भी खिलाड़ी का नाम इसमे अभी तक सामने नहीं आया है।

आईसीसी ने जांच शुरू की

आईसीसी ने जांच शुरू की

रिपोर्ट के सामने आने के बाद आईसीसी के प्रवक्ता ने कहा कि यह आरोप काफी गंभीर हैं, हमारी एंटी करप्शन यूनिट क्रिकेट की सम्मान को बरकरार रखने के लिए सदैव कार्यरत है, जिससे कि इसे भ्रष्टाचार से दूर रखा जाए। आईसीसी के एंटी करप्शन के जनरल मैनेजर एलेक्स मार्शल ने कहा कि हमारी यूनिट इस मामले से जुड़ी सभी जानकारी हासिल कर रही है जिसे सन ने अपनी पड़ताल में सामने रखा है, इसके बाद हम इसकी सघन जांच शुरू करेंगे।

आईसीसी ने किया शुरुआती चरण में आरोपों से इनकार

आईसीसी ने किया शुरुआती चरण में आरोपों से इनकार

मार्शल ने कहा कि शुरुआती जांच में हमे लगता है कि किसी भी खिलाड़ी से सट्टेबाजों ने संपर्क नहीं किया है। आरोप काफी वृहद हैं जोकि तमाम देशों के में कई चरण में लगे हैं, जिसमे टी-20 क्रिकेट भी शामिल हैं। हम इस मामले में सभी सबूतों की पड़ताल करेंगे, इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चीफ एग्जेक्युटिव जेम्स सदरलैंड का कहना है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों पर किसी भी तरह का कोई शक नहीं है, खिलाड़ियों के खिलाफ किसी भी तरह का सबूत नहीं है, जिससे यह साबित हो कि तीसरे टेस्ट मैच में भ्रष्टाचार हुआ है।

ऑस्ट्रेलिया बोर्ड ने जारी किया बयान

ऑस्ट्रेलिया बोर्ड ने जारी किया बयान

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से एक बयान जारी करके कहा गया है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया आईसीसी की एंटी करप्शन यूनिट की जांच में पूरी मदद करेगा। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट इसके खिलाफ हमेशा से सक्रिय रहता है जिससे कि क्रिकेट की गरिमा को बरकरार रखा जाए। ऑस्ट्रेलिया के पास एंटी करप्शन एंड सेक्युरिटी यूनिट है जोकि ऑस्ट्रे्लिया के भीतर घरेलू क्रिकेट में फिक्सिंग को व भ्रष्टाचार को रोकने के लिए बनाई गई है।

Story first published: Thursday, December 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Dec 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+