नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज के कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। एशेज के इस सीजन की शुरुआत 8 दिसंबर से होगी और ऑस्ट्रेलिया व इंग्लैंड के बीच पहला मैच ब्रिस्बेन के गाबा में खेला जाएगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से आज एशेज कार्यक्रम की जानकारी दी गई है। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम भी तीन टेस्ट मैचों की सीरीज 27 जनवरी 2022 से खेलेगी। महिला टीम का पहला मैच ओवल में खेला जाएगा। इस बार एशेज के देर से शुरू होने की बड़ी वजह है कि कोरोना महामारी के चलते खिलाड़ियों को 14 दिन तक क्वारेंटीन में रहना होता है। ऐसे में खिलाड़ी भारत में होने वाले टी-20 विश्वकप के बाद जब भारत लौटेंगे तो उन्हें ऑस्ट्रेलिया में अनिवार्य रूप से 14 दिन तक क्वारेंटीन में रहना होगा यही वजह है कि इस बार एशेज की शुरुआत देर से होगी।
एशेज के इस सीजन की शुरुआत डे-नाइट मैच से होगी जोकि एडिलेड ओवल में खेला जाएगा। वहीं बॉक्सिंग डे टेस्ट एमसीजी और एससीजी में खेले जाएंगे। यह सीरीज 6 हफ्ते तक चलेगी। एशेज से पहले ऑस्ट्रेलिया अफगानिस्तान के साथ पहली बार 27 नवंबर में टेस्ट मैच खेलेगी। यह मैच 2020-21 में खेला जाना था,लेकिन कोरोना के चलते इसमे भी देरी हुई है। एशेज में इस बार ऑस्ट्रेलिया अपने घर में जीत के लिए पूरा दम जरूर लगाएगी। हालांकि भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज को ऑस्ट्रेलिया की टीम कतई भुला नहीं पाई होगी। लेकिन यह मौका होगा जब ऑस्ट्रेलिया उस हार से आगे बढ़कर अपने चिर प्रतिद्वंदी इंग्लैंड को अपने घर में हराए।
एशेज के बाद न्यूजीलैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी और यहां वह वनडे सीरीज में हिस्सा लेगी। इस सीरीज की शुरुआत 30 जनवरी 2022 से होगी। साथ ही दोनों टीमें एक टी-20 मैच भी खेलेंगी। वहीं श्रीलंका की टीम पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया जाएगी। जहां 11 फरवरी से यह सरीज खेली जाएगी।
एशेज सीरीज (पुरुष)
पहला टेस्ट, 8-12 दिसंबर, गाबा
दूसरा टेस्ट, 16-20 दिसंबर, एडिलेड (डे-नाइट)
तीसरा टेस्ट, दिसंबर 26-30, एमसीजी
चौथा टेस्ट, 5-9 जनवरी, एससीजी
पांचवा टेस्ट, 14-18 जनवरी, पर्थ
एशेज सीरीज (महिला)
टेस्ट मैच, 27-30 जनवरी, मनुका ओवल
पहला टी-20, 4 फरवरी, नॉर्थ सिडनी ओवल
दूसरा टी-20, 6 फरवरी, नॉर्थ सिडनी ओवल
तीसरा टी-20, 10 फरवरी, नॉर्थ सिडनी ओवल
पहला वनडे, 13 फरवरी, एडिलेड ओवल
दूसरा वनडे, 16 फरवरी, जंक्शन ओवल
तीसरा वनडे, 19 फरवरी, जंक्शनओवल