For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

एशेजः स्मिथ का एक और कमाल, तोड़ डाला सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड

पर्थ। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में शतक जड़ते ही कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिया। यहां तक कि स्मिथ ने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया।

स्मिथ ने जड़ा सबसे तेज टेस्ट शतक

स्मिथ ने जड़ा सबसे तेज टेस्ट शतक

पर्थ में खेले जा रहे सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन स्मिथ ने शानदार अंदाज में शतक पूरा किया। स्मिथ ने महज 138 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया। ये उनका टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज शतक है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए। कप्तान स्टीव स्मिथ (92*) और शॉन मार्श (7*) रन बनाकर क्रीज पर नाबाद रहे। हालांकि तीसरे दिन स्मिथ मे अपना शतक पूरा कर लिया।

सबसे तेज 22 शतक बनाने के मामले में स्मिथ ने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़

सबसे तेज 22 शतक बनाने के मामले में स्मिथ ने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़

ये स्मिथ का 22वां टेस्ट शतक था। सबसे तेज 22 शतक बनाने के मामले में स्मिथ ने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। दरअसल सचिन ने 114 पारियों में 22 शतक बनाए थे वहीं स्मिथ ने केवल 108 पारियों में ये कारनामा अपने नाम कर लिया है। हालांकि स्मिथ से आगे सुनील गावस्कर नंबर दो पर हैं जिन्होंने मात्र 101 पारियों में 22 शतक बनाए थे। पहले नंबर पर डॉनल्ड ब्रैडमैन हैं जिन्होंने नाम मात्र 58 टेस्ट पारियों में 22 शतक बनाए थे।

बतौर कप्तान इन दिग्गजों को पछाड़ा

बतौर कप्तान इन दिग्गजों को पछाड़ा

इसके अलावा बतौर कप्तान के तौर पर ये स्मिथ का 14वां टेस्ट शतक था। बतौर कप्तान सबसे तेज 14 शतक बनाने के मामले में भी स्मिथ ने स्टीव वॉ और माइकल क्लार्क को काफी पीछे छोड़ दिया है। इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों ने बतौर कप्तान 73 पारियों में 14 शतक जमाए थे। वहीं स्मिथ ने केवल 51 पारियों में ये कारनामा अपने नाम किया है और वे इस मामले में तीसरे नंबर पर हैं। दूसरे नंबर पर महेला जयवर्धने (50 पारी) और पहले नंबर पर डॉन ब्रैडमैन (37 पारी) हैं।

अर्धशतकों से ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज

अर्धशतकों से ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज

अर्धशतकों से ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज

34 शतक-33 अर्धशतक- यूनिस खान

30 शतक-29 अर्धशतक- मैथ्यू हेडन

29 शतक-13 अर्धशतक- डोनाल्ड जॉर्ज ब्रेडमैन

28 शतक-27 अर्धशतक- माइकल क्लार्क

22 शतक-21 अर्धशतक- मोहम्मद अजहरुद्दीन

22 शतक-21 अर्धशतक- स्टीव स्मिथ

20 शतक-15 अर्धशतक- विराट कोहली

2017 कैलेंडर वर्ष में 1000 रन से ज्यादा बनाने वाले बल्लेबाज बने स्मिथ

2017 में सबसे टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज

1140 चेतेश्वर पुजारा

1097 डीन एलगर

1059 विराट कोहली

1031 डिमुथ करुणारत्ने

1003 दिनेश चंदिमल

1001 स्टीव स्मिथ

Story first published: Saturday, December 16, 2017, 8:59 [IST]
Other articles published on Dec 16, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+