For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पर्थ टेस्ट, तीसरा दिनः स्टीव स्मिथ और मिचेल मार्श के रिकॉर्ड शतकों से बैकफुट पर इंग्लैंड

पर्थ। एशेज के सीरीज के तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने दोहरा शतक जड़ा इंग्लैंड को बैकफुट पर ढकेल दिया है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे एशेज सीरीज के पर्थ टेस्ट के तीसरे दिन स्टीवन स्मिथ के दोहरे शतक (229*) और मिचेल मार्श के 181* रनों की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने मैच में पकड़ मजबूत कर ली है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के पहली पारी में 403 रनों के जवाब में 4 विकेट खोकर 549 रन बना लिए हैं।

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड पर 146 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। स्मिथ ने शानदार अंदाज में दोहरा शतक लगाया इसी के साथ स्मिथ साल 1993 के बाद एशेज में दोहरा शतक लगाने के वाले पहले टेस्ट कप्तान बन गए हैं।

वहीं इंग्लैंड की बात करें तो उसे पूरे दिन में मात्र एक विकेट (शॉन मार्श, 28) ही मिला। इसके अलावा मिचेल मार्श और स्टीवन स्मिथ ने इंग्लैंड के गेंदबाजों को मौका ही नहीं दिया। दोनों अबतक पांचवें विकेट के लिए 301 रन जोड़ चुके हैं। स्मिथ का एशेज सीरीज में ये दूसरा दोहरा शतक है।

पहला दोहरा शतक उन्होंने साल 2015 में लॉर्ड्स में लगाया था। वहीं दूसरी ओर मिचेल मार्श ने अपना पहला टेस्ट शतक जमा दिया है। इस तरह से वह अपने परिवार की ओर से एशेज में शतक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

मिचेल मार्श से पहले उनके भाई शॉन मार्श भी पिछले मैच में शतक लगा चुके हैं जबकि उनके पिता जिओफ मार्श ने भी एशेज में शतक जड़ा था। बता दें कि आज जब मिचेल मार्श ने शतक जड़ा तब उनके पिता वहां मौजूद थे और अपने बेटे के लिए चियर्स कर रहे थे।

वहीं स्मिथ अपने बेस्ट टेस्ट स्कोर (2015) से आगे निकल चुके हैं। बता दें कि अभी हाल ही में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी श्रीलंका के खिलाफ अपना बेस्ट स्कोर (243 रन) बनाया था। इससे पहले कोहली का बेस्ट स्कोर 235 रन था जो उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था।

Story first published: Saturday, December 16, 2017, 16:00 [IST]
Other articles published on Dec 16, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+