एशेज: कोविड और चोट की मार से जूझ रही इंग्लैंड की टीम में स्टुअर्ट ब्रॉड की वापसी
नई दिल्लीः इंग्लैंड की टीम एशेज में बहुत खराब प्रदर्शन से जूझ रही है। उनके पास वैसे तो जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड जैसे बॉलर हैं लेकिन दोनों में से कोई भी मारक क्षमता में उतना प्रभावी नहीं है जितने की पैट कमिंस और मिशेल स्टॉर्क हैं। एंडरसन तो काफी सटीक हैं लेकिन ब्रॉड वाकई दौर से गुजर रहे हैं। 500 से ऊपर टेस्ट विकेट लेने के बावजूद करियर में इतनी अनिरंतरता दुनिया में शायद ही कोई बॉलर दिखा पाया हो। इसके बावजूद एंडरसन के साथ उनकी जोड़ी को दरकिनार नहीं किया जा सकता। ऊपर से इंग्लैंड खेमा कोविड और चोट की मार से परेशान है इसलिए सिडनी में होने वाले चौथे एशेज टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने ब्रॉड को चुन लिया है।
बॉक्सिग डे टेस्ट में महज 68 रनों पर ढेर होने वाली इंग्लिश टीम से यह सीरीज 5-0 से हारने की उम्मीद की जा रही है। उनके पास हेड कोच सिल्वरवुड भी नहीं हैं क्योंकि अंग्रेज खेमा कोविड की मार से जूझ रहा है। सहायक कोच ग्राहम थोर्प पर ही पूरा जिम्मा है जिन्होंने यह पुष्टि की है कि ओली रॉबिन्सन और क्रिस वॉक्स कंधे की चोट के चलते चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं।
ग्राहम थोर्प ने चौथे टेस्ट की पूर्व संध्या पर कहा, "मैं उम्मीद करता हूं इंग्लैंड के लिए धुरंधर खिलाड़ी इस मैच में दमखम दिखा पाएंगे, बेन स्टोक्स और स्टुअर्ट ब्रॉड उनमें से एक हैं।
"खिलाड़ियों की सही मनोस्थिति में रखना अहम हैं। मुझे लगता है वे अपने और टीम के लिए परफॉरमेंस देना चाहेंगे।"
अब इंग्लैंड के पास मार्क वुड और जैक लीच भी होंगे। ब्रॉड, एंडरसन के पास सीम बॉलिंग अटैक की जिम्मेदारी होगी जबकि स्टोक्स इन सभी को गेंदबाजी में सपोर्ट करेंगे।
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भी अपनी प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी है। दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है-
इंग्लैंड- हसीब हमीद, जाक क्रॉली, डेविड मलान, जो रूट (कप्तान), बेन स्टोक्स, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर, मार्क वुड, जैक लीच, स्टुअर्ट ब्रॉड, जिमी एंडरसन
ऑस्ट्रेलिया- डेविड वार्नर, मार्कस हैरिस, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, उस्मान ख्वाजा, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
