For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

एशेज 2015-सिर्फ 60 रन पर ही ढेर हो गए वर्ल्‍ड चैंपियन

टेंट ब्रिज। गुरुवार को एशेज सीरिज के चौथे टेस्‍ट मैच में इंग्‍लैंड के सामने ऑस्‍ट्रेलियाई टीम की हालत बद से बदतर साबित हुई। तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के सामने ऑस्‍ट्रेलिया के बल्‍लेबाज टिक नहीं सकें और एक एक कर अपना वि‍केट गंवाते गए। ब्राड ने आठ विकेट चटकाए।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल जॉनसन ने 13 रन बनाए और पहली पारी में सबसे ज्यादा रन वाले ऑस्‍ट्रेलियाई बल्‍लेबाज रहे। वहीं 13 रन बनाकर मिशेल जॉनसन ट्विटर पर छाए रहे।

ऑस्ट्रेलिया के तीन बल्लेबाज क्रिस रॉजर्स, डेविड वार्नर और शेन मार्श तो खाता भी नहीं खोल सके।

इंग्‍लैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया था। जेम्स एंडरसन की गैर मौजूदगी में तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने जिम्मेदारी संभाली।पहले ही ओवर में उन्‍होंने ऑस्ट्रेलिया के दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।

इसकी वजह से ऑस्ट्रेलियाई टीम दबाव में आ गई। इसके बाद क्रिस रॉजर्स को शून्य पर आउट करके ब्रॉड ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 300 विकेट भी पूरे कर लिए।

ब्रॉड ने तूफानी गेंदबाजी करते हुए 9.3 ओवरों में मात्र 15 रन देकर 8 विकेट चटकाए। ऑस्ट्रेलियाई टीम के बल्लेबाज उनके सामने संघर्ष करते नजर आए।

ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट क्रिस रॉजर्स के रूप में गिरा, वे बिना खाता खोले ही आउट हो गए। इसके बाद डेविड वॉर्नर भी खाता नहीं खोल सके और ब्रॉड का शिकार हो गए। कप्तान माइकल क्लार्क ने एक बार फिर निराश किया और महज 10 रन बनाकर ब्रॉड की गेंद पर एलिस्टर कुक को कैच थमा बैठे।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+