AUS vs NZ: हार के बाद कीवी टीम को लगा एक और झटका, बाहर हुआ यह तेज गेंदबाज
नई दिल्ली। 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिये ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंची न्यूजीलैंड की टीम को पहले टेस्ट मैच में 296 रनों की करारी हार झेलनी पड़ी है। हार की टीस अभी कम भी नहीं हुई थी कि न्यूजीलैंड की टीम को एक और बड़ा झटका लग गया है। न्यूजीलैंड के लिये खेलने वाले दाएं हाथ के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन चोट के चलते अगले 2 टेस्ट मैच से बाहर हो गये हैं। फर्ग्यूसन को पर्थ में खेले गये पहले पिंक बॉल टेस्ट मैच के दौरन दांई पिंडली में चोट लगी थी जिसके बाद वह तीन मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं।
पर्थ के मैदान पर खेले गये डे-नाइट टेस्ट मैच में फर्ग्यूसन ने डेब्यू किया था लेकिन अपने पहले टेस्ट मैच में वह सिर्फ 11 ओवर ही गेंदबाजी कर सके। मैच के पहले दिन उनकी दांयी पिंडली में चोट लगने के चलते मैच से बाहर होना पड़ा और वह फिर वापसी नहीं कर सके।
और पढ़ें: 1st ODI, IND vs WI: 198 गेंद, जीरो विकेट, चेन्नई में स्पिनर्स ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, देखें आंकड़े
न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) बोर्ड ने इस बात की पुष्टि करते हुए सोमवार को अपने ट्विटर हैंडल पर जानकारी दी।
बोर्ड ने लिखा, ' ऑस्ट्रेलिया दौरे से बीच में ही लॉकी फर्ग्यूसन को वापस लौटना पड़ रहा है। पहले टेस्ट मैच में उनकी दांयी पिंडली में चोट लगी है। जिसके चलते उन्हें ठीक होने में 4-6 हफ्ते का समय लग सकता है।'
हालांकि न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने उनके स्थान पर टीम में शामिल किये जाने वाले खिलाड़ी का ऐलान नहीं किया है। उसने कहा कि वह जल्द ही उनके विकल्प का ऐलान करेगा। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच बॉक्सिंग डे से शुरू हो रहा है।
और पढ़ें: किस खिलाड़ी के पास है सबसे स्मार्ट क्रिकेट ब्रेन, पोलार्ड ने बताया कौन लगायेगा टी20 में दोहरा शतक
आपको बता दें कि पर्थ के वाका स्टेडियम में खेले गये पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने चौथे दिन ही न्यूजीलैंड को 296 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया की टीम को 40 अंक मिले और अब आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में उसके आठ मैचों में 216 अंक हो गए हैं। भारतीय टीम सात मैचों में सात जीत के साथ 360 अंक लेकर टॉप पर है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
