For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

गेंद के साथ छेड़छाड़ के बाद गलती मानने पर नेहरा ने स्मिथ-कैमरून की तारीफ की

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ और कैमरून बेनक्राफ्ट की बॉल टेंपरिंग की गलती मानने के लिए तारीफ की है। दक्षिण अफ्रीका -ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान जिस तरह से दोनों ही खिलाड़ी गेंद के साथ छेड़छाड़ करते दिखे उसके बाद लगातार दोनों ही खिलाड़ियों की आलोचना हो रही है। दोनों ही खिलाड़ियों ने मीडिया के सामने अपनी गलती को स्वीकार किया है।

स्मिथ और बेनक्राफ्ट ने इस घटना के सामने आने के बाद अपनी गलती के लिए माफी मांगी है। नेहरा ने कहा कि इस तरह की घटनाएं पहले भी हुई हैं। अगर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट बोर्ड को लगता है कि कैमरून बेनक्राफ्ट और स्टीव स्मिथ ने कोई गलती की है, तो निश्चित तौर पर इन्हे इसकी सजा मिलनी चाहिए। लेकिन अगर इन लोगों ने अपनी गलती को स्वीकार किया है तो यह बहुत बड़ी बात है।

स्टीव स्मिथ को गेंद के साथ छेड़खानी करने की वजह से एक मैच के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है और उनकी 100 फीसदी मैच फीस को काट लिया गया है। साथ ही ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज कैमरून बेनक्राफ्ट को 75 फीसदी मैच फीस को काट लिया गया है और उन्हे तीन डीमेरिट प्वाइंट दिए गए हैं। उन्हे यह सजा आईसीसी के लेवल 2 कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन का दोषी पाया गया है।

आपको बता दें कि यह घटना शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच के दौरान सामने आई जब टीवी पर बेनक्राफ्ट को गेंद के साथ किसी छोटी पीली चीज से खुरचते हुए देखा गया। उन्होंने इस चीज को अपनी ट्राउजर में छिपा लिया था।

इसे भी पढ़ें- बॉल टेंपरिंगः कप्तान स्टीव स्मिथ एक मैच से सस्पेंड, ICC ने लगाया जुर्माना

Story first published: Monday, March 26, 2018, 8:59 [IST]
Other articles published on Mar 26, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+