For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

38 साल में 12 सर्जरी, ऐसे खत्म होकर जिंदा हुआ आशीष नेहरा का करियर

भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा एक बार फिर से टीम इंडिया में वापसी कर रहे हैं

नई दिल्ली। भापतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा एक बार फिर से टीम इंडिया में वापसी कर रहे हैं। 38 साल के आशीष नेहरा अपने लगभग 19 साल के लंबे क्रिकेट करियर में कई बाहर टीम से अंदर बाहर हुए लेकिन जिस तरह से उन्होंने टीम में वापसी की वो किसी के लिए भी प्रेरणादायक हो सकती है। दरअसल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली बार 4-1 से श्रृंखला जीतने के बाद BCCI ने रविवार देर रात तीन टी-20 मुकाबले के लिए टीम इंडिया की घोषणा की। विराट कोहली की कप्तानी में 15 सदस्यों के टीम की घोषणा की गई है जो 07 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टी-20 के मुकाबले खेलेगी।

टीम इंडिया के सबसे उम्रदराज तेज गेंदबाज आशीष नेहरा

टीम इंडिया के सबसे उम्रदराज तेज गेंदबाज आशीष नेहरा

सबसे चौंकाने वाला नाम जिस खिलाड़ी का रहा वो टी-20 में टीम इंडिया के सबसे उम्रदराज तेज गेंदबाज आशीष नेहरा का नाम था। नेहरा को 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। 38 वर्षीय नेहरा सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल मैच खेलते हुए चोटिल हुए थे और मई के महीने में घुटने के इलाज के लिए विदेश गए थे। टीम इंडिया के लिए उन्होंने आखिरी टी-20 मैच इस साल फरवरी में खेला था। टीम इंडिया में एक बार फिर वो जोरदार वापसी को तैयार हैं।

नेहरा के लिए 2005 सबसे बुरा दौर था

नेहरा के लिए 2005 सबसे बुरा दौर था

भारतीय चयनकर्ताओं का मानना है कि नेहरा कभी भी अपनी खराब फॉर्म के कारण टीम से बाहर नहीं हुआ हैं बल्कि चोट के चलते अक्सर उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा। चोट के चलते आशीष नेहरा ने 2005 में सबसे बुरा दौर देखा। 2005 में आशीष नेहरा को एड़ी में गंभीर चोट लगी। इसकी वजह से वो टीम से बाहर हो गए थे। खुद नेहरा ने एक इंटरव्यू में कहा कि वो साल उनके लिए सबसे खराब समय में से एक था। नेहरा ने ये भी बताया कि तब उनकी गर्लफ्रैंड (अब पत्नी) रुश्मा ने उनकी बहुत मदद की थी।

2 साल तक टीम से बाहर रहे नेहरा

2 साल तक टीम से बाहर रहे नेहरा

नेहरा ने कहा- "मेरी एड़ी में चोट थी जिसके लिए डॉक्टर्स ने सर्जरी करने के लिए कहा। मैं ये नहीं चाहता था, लेकिन मेरे पास कोई और ऑप्शन भी नहीं था। सर्जरी होने के बाद 6 से 7 हफ्ते का री-हैबिलिटेशन पीरियड था। ये सबसे मुश्किल हिस्सा था। इस दौरान काफी फिजियोथैरेपी होनी थी। घर और जिम पर मैंने काफी एंकल एक्सरसाइज की। इस वजह से मैं 6 महीने ऑस्ट्रेलिया में रहा। कुछ वक्त जर्मनी में भी रहना पड़ा।" इस चोट के कारण नेहरा को करीब दो साल तक टीम से बाहर रहना पड़ा था।

सहवाग, जहीर ने की नेहरा की मदद

सहवाग, जहीर ने की नेहरा की मदद

नेहरा ने आगे कहा कि मुश्किल समय में जहीर खान और वीरेंद्र सहवाग ने हमेशा ठीक होने और वापसी करने के लिए प्रेरित किया। नेहरा ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके शरीर में अब तक 12 ऑपरेशन हुए हैं। मजाकिया अंदाज में नेहरा ने कहा कि अब केवल जीभ ही बची है बाकी शरीर के 'हर' अंग की सर्जरी हो चुकी है।

भारतीय युवाओं के लिए प्रेरणा का काम करते हैं आसीष नेहरा

भारतीय युवाओं के लिए प्रेरणा का काम करते हैं आसीष नेहरा

आपको बता दें कि आशीष नेहरा ने भारत के लिए 120 वनडे इंटरनेशनल मैचों में 31.72 के औसत से 157 विकेट लिए। हालांकि अब नेहरा वनडे टीम में दिखआई नहीं देते हैं लेकिन टी20 में वे भारत के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज हैं जो समय-समय पर भारतीय युवा गेंदबाजों को मार्गदर्शन देते रहते हैं। नेहरा ने भारत के लिए 26 टी20 मैचों में 21.44 के औसत से 34 विकेट लिए हैं। नेहरा ने भारत के लिए आखिरी टी20 मैच इसी साल फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। इस मैच में नेहरा ने 3 ओर में 1 ओवर मेडन कराते हुए केवल 24 रन खर्च किए थे। भारत ने ये मैच 75 रनों से जीता था।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+