नई दिल्ली। तेज गेंदबाज आशीष नेहरा टीम इंडिया में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जगह नहीं मिलने पर काफी निराश हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि वह आगामी टी-20 सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। नेहरा ने कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करके खुद को साबित करेंगे। नेहरा ने आखिरी बार टीम इंडिया के लिए वर्ष 2011 के विश्वकप सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था।
पहले ही मैच में बरिंदर सरन को करना पड़ा स्लेजिंग का सामना
चोटिल होने की वजह से नेहरा को फाइनल मैच में मौका नहीं मिल पाया था। जिसके बाद नेहरा पांच साल तक टीम इंडिया से दूर रहे। लेकिन आखिरकार उन्हें टी-20 सीरीज के लिए टीम में एक बार फिर से मौका मिला है। नेहरा आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत टीम में वापसी का मौका मिला है। नेहरा ने आईपीएल में 16 मैच में 22 विकेट अपने नाम किया और चौथे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे।
पर्थ में सैकड़ा जमा रोहित शर्मा ने अपने नाम किये ये 10 रिकॉर्ड
नेहरा ने कहा कि अगर मैं तीन टी-20 में बेहतर प्रदर्शन करता हूं और टी-20 विश्वकप में बेहतर प्रदर्शन करता हूं तो लोग कहेंगे कि मुझे पहले ही टीम में मौका दिया जाना चाहिए था। लेकिन अगर में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाया तो लोग कहेंगे अच्छा ही था कि मुझे टीम में नहीं लिया, भारत में क्रिकेट को ऐसे ही देखा जाता है। नेहरा ने कहा कि मेरा 11 बार ऑपरेशन हो चुका है ऐसे में एक बार फिर से सबसे तेज फॉर्मेट में खुद की वापसी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर करना काफी मुश्किल था। मेरे पास अनुभव है जिसे मैं आने वाले तेज गेंदबाजों को देना चाहूंगा।