For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'परिस्थितियां तेजी से बदलने में माहिर हैं हार्दिक पांड्या', आशीष नेहरा को है फॉर्म में लॉटने का भरोसा

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा का मानना है कि मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स दो ऐसी टीमें हैं जिन्होंने पिछले कई सालों से लगातार शानदार प्रदर्शन किया है और सबसे मजबूत दावेदारों में शुमार रही हैं। आशीष नेहरा का मानना है कि मुंबई इंडियंस की फ्रैंचाइजी आईपीएल में वो टीम रही है जिसने एक टीम के होते हुए दूसरी टीम बनाने पर जोर दिया है और सारे तथ्यों का ध्यान रखते हुए शुरुआत से इस पर सारा ध्यान लगाया है।

क्रिकबज के साथ बात करते हुए उन्होंने कहा,'ऐसा कब हुआ है जब आपको लगा हो कि मुंबई और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें खतरनाक नहीं लगी हों। वह हमेशा खतरनाक लगती हैं और एक मौके की तलाश करती हैं जिसमें वो चीजों को पूरी तरह से बदल सके।'

आशीष नेहरा ने आगे बात करते हुए कहा कि मुंबई इंडियंस हमेशा से वो टीम रही है जिसने काफी मेहनत के साथ टीम को खड़ा करने का काम किया है। नेहरा का मानना है कि हर सीजन में मुंबई के सबसे मजबूत दावेदार बनने के पीछे का कारण है उसकी टीम में अच्छे खिलाड़ियों की भरमार का होना, फिर चाहे आप तेज गेंदबाजों की बात करें, बल्लेबाजों की या फिर स्पिनर्स की, हर विभाग में मुंबई के पास अच्छे खिलाड़ी हैं। यही कारण है कि यह वो टीम बन जाती है जिससे हर सीजन बच के रहना होता है।

और पढ़ें: जानें क्यों सलमान बट्ट को संगाकारा-जयवर्धने की याद दिलाते हैं रोहित-कोहली, इस मामले में बताया सबसे खास

आशीष नेहरा का मानना है कि मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में हार्दिक पांड्या की गेंदबाजी का इस्तेमाल करना होगा। मुंबई की टीम अगर उनके पूरे ओवर नहीं कराना चाहती है तो कम से कम उन्हें 2-3 ओवर हर मैच में गेंदबाजी करनी होगी, हालांकि उनकी टीम चाहेगी कि वो बल्लेबाजी में ज्यादा योगदान दे सकें।

उन्होंने कहा,' सभी की नजरें हार्दिक पांड्या पर होंगी। मैं यह नहीं कह रहा कि उन्हें हर मैच में 4 ओवर गेंदबाजी करनी होगी लेकिन कायरन पोलार्ड के साथ वो टीम के 5वें गेंदबाज की भूमिका निभा सकते हैं। वह टीम के लिये काफी बेहतर साबित होगा। वह बल्ले के साथ टीम के शानदार खिलाड़ी रहे हैं लेकिन पिछले साल उनकी फॉर्म थोड़ा ऊपर-नीचे होती रही है। लेकिन वह ऐसे खिलाड़ी हैं जो कभी भी परिस्थितियों को बदल सकते हैं जिसके चलते मुंबई की टीम उन्हें इस सीजन रन बनाते हुए देखना चाहेगी।'

और पढ़ें: 'साजिश का हिस्सा तो नहीं बना न्यूजीलैंड', दौरा रद्द करने पर भड़के पाकिस्तानी खिलाड़ी

गौरतलब है कि 19 सितंबर से शुरू होने वाले आईपीएल 2021 के दूसरे चरण का पहला मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जाने वाले मैच से होगा। मुंबई की टीम फिलहाल अंकतालिका में चौथे पायदान पर काबिज है तो वहीं सीएसके की टीम दूसरे पायदान पर बनी हुई है।

Story first published: Friday, September 17, 2021, 23:12 [IST]
Other articles published on Sep 17, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+