
14 साल पहल नेहरा ने कोहली को दिया था अवार्ड
दरअसल आज से 14 साल पहले, 2003 में कोहली एक अंडर-16 मैच खेल रहे थे। इस मैच में अवार्ड देने के लिए आशीष नेहरा को बुलाया गया था। नेहरा ने तब विराट कोहली को अच्छे प्रदर्शन के लिए अवार्ड दिया था। बीतें दिनों नेहरा को कोहली को अवार्ड देते हुए यह फोटो काफी वायरल हुई थी। विराट कोहली इस फोटो एक 16 साल के मासूम बच्चे नजर आ रहे हैं।

आज इसी छोटे बच्चे की कप्तानी में ली विदाई
फिरोज शाह कोटला मैदान पर आज भी कुछ ऐसा ही नजारा था। लेकिन इस बार विराट कोहली, आशीष नेहरा को विदाई के रूप में मोमेंटो दे रहे थे। जिस छोटे से बच्चे को नेहरा ने आज से 14 साल पहले अवार्ड दिया था आज उसी कप्तानी में नेहरा ने विदाई ली। इस मौके पर कप्तान विराट कोहली ने कहा, 'लगभग 19 सालों तक एक तेज गेंदबाज के रूप में क्रिकेट खेलना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। मैंने जितने भी लोगों के साथ क्रिकेट खेला उनमें आशीष नेहरा सबसे स्मार्ट प्लेयर हैं। ये हमेशा नौजवान खिलाड़ियों की सहायता के लिए तैयार रहते हैं। उन्हें यूं रिटायर होते देखना दुखद है।'

एक नजर नेहरा के रिकार्ड पर ...
- नेहरा का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर 18 साल, 8 महीने, 9 दिन तक चला।
- भारतीयों में नेहरा से लंबा करियर सिर्फ सचिन (8760 दिन) और लाला अमरनाथ (6935 दिन) का रहा है।
- नेहरा ने साल 1999 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था
- नेहरा 17 टेस्ट, 120 वनडे और 26 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं।
ये भी पढ़ें- Jio का एक और धमाकेदार प्लान, यूजर्स को होगा 35 हजार का फायदा


Click it and Unblock the Notifications