For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ईशांत शर्मा के प्रदर्शन को लेकर अशीष नेहरा ने कही ये बड़ी बात

नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में सात विकेट हासिल करने वाले ईशांत शर्मा को लेकर भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने बड़ा बयान दिया है। आशीष का मानना है कि भारत के पास मजबूत तेज गेंदबाजी आक्रमण है और ईशांत शर्मा को पहले टेस्ट में इसकी अगुवाई करते देखकर अच्छा लगा ।

ईशांत ने बर्मिंघम में पहले टेस्ट में सात विकेट लिये हालांकि भारत को 31 रन से पराजय झेलनी पड़ी। नेहरा ने कहा ,'' हमारे पास कई विकल्प है लेकिन सबसे अहम बात गुणवत्ता है । हमारे पास छह सात तेज गेंदबाज हैं और एक या दो पीछे भी है जो बेहतरीन हैं ।''उन्होंने कहा ,'' पहले टेस्ट में हमने 20 विकेट लिये और ईशांत शर्मा जैसे अनुभवी गेंदबाज को अगुवाई करते देखकर अच्छा लगा ।''

नेहरा ने कहा ,'' मोहम्मद शमी चोटिल था और वापसी करना आसान नहीं होता लेकिन उसने शानदार गेंदबाजी की । उमेश यादव काफी प्रतिभाशाली है । जसप्रीत बुमराह ने अच्छा प्रदर्शन किया है और वनडे में भुवनेश्वर कुमार नंबर एक गेंदबाज है ।''नवदीप सैनी और मोहम्मद सिराज भी पीछे नहीं है। दोनों भारत ए टीम का हिस्सा रहे हैं और मैंने रायल चैलेंजर्स बेंगलूर के साथ भी उन्हें देखा है। दोनों काफी प्रतिभाशाली हैं ।''उन्होंने कहा ,'' हमारे पास इस दौरे पर काफी अनुभवी गेंदबाजी आक्रमण है ।''

हार्दिक पंड्या को निखरने के लिए सहारे की जरूरत:
नेहरा ने कहा कि हरफनमौला हार्दिक पंड्या गेंदबाज के तौर पर निखरे हें लेकिन अभी भी उन्हें सहारे की जरूरत है ।मेरा मानना है कि वह टेस्ट या टी20 या वनडे में पांचवें गेंदबाज के रूप में उतरता है तो उसे सहारे की जरूरत होती है । वह दस ओवर लगातार निरंतरता के साथ गेंदबाजी नहीं कर सकता । उसके प्रदर्शन में सुधार की जरूरत है ।''

Story first published: Sunday, August 12, 2018, 12:28 [IST]
Other articles published on Aug 12, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+